Published : May 02, 2025 09:02 am IST, Updated : May 02, 2025 09:02 am IST
1/11Image Source : Instagram
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी बीच बुधवार को कई पाकिस्तानी एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन कर दिए गए। हानिया आमिर, माहिरा खान, सनम सईद जैसे बड़े नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन कई ऐसे नामी पाकिस्तानी एक्टर्स हैं जो भारत में अब भी बैन नहीं किए गए हैं। इंस्टाग्राम पर इन्हें कोई भी देख सकता है। फवाद खान, मावरा हुसैन, राहत फतेह अली खान, जैसे कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। यहां देखें ऐसे 10 सितारों की लिस्ट।
2/11Image Source : Instagram
आतिफ असलम की फैन फॉलोइंग जितनी पाकिस्तान में है उतनी ही भारत में भी है। सिंगर ने अपनी आवाज का जादू पाकिस्तान और भारत दोनों ही जगहों पर चलाया है। आतिफ असलम का कोई नया गाना भारतीय फिल्मों में भले ही न सुनने को मिला हो लेकिन उनके कई एवरग्रीन गाने लोग गुनगुनाते रहते हैं। आतिफ असलम का इंस्टाग्राम हैंडल इंस्टाग्राम पर भारत में पहले की तरह ही अभी देखा जा सकता है। सिंगर के 10 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
3/11Image Source : Instagram
मावरा हुसैन पाकिस्तानी हीरोइन हैं। इन्होंने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'सनम तेरी कसम' में काम किया था। ये फिल्म री-रिलीज के बाद सुपरहिट साबित हुई और इतिहास रच दिया। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी शादी और फिल्म की री-रिलीज को लेकर चर्चा में आई थीं। मावरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कई और पाकिस्तानी कलाकारों की तरह उनका इंस्टाग्राम हैंडल भारत में बैन नहीं हुआ है। मावरा के इंस्टाग्राम पर लगभग 10 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
4/11Image Source : Instagram
अली सेठी दुनियाभर में अपनी आवाज के लिए मशहूर हैं। उनका गाना 'पसूरी' भारत में भी छाया रहा। अली सेठी को भी भारत ने बैन नहीं किया है। इंस्टाग्राम पर उनकी प्रोफाइल अभी भी पहले की तरह ही एक्टिव है। सोशल मीडिया पर उनके 486000 फॉलोवर्स हैं। अली के कई गाने भारतीय लोगों की जुबां पर रहते हैं। यूट्यूब पर भी उनके गाने कई बार ट्रेंडिंग हो चुके हैं।
5/11Image Source : Instagram
दानिश तैमूर हाल ही में चार शादी की मंजूरी वाले बयान के चलते चर्चा में आए थे। उनके टॉक शो का ये वीडियो भारत में भी काफी चर्चा में रहा था। एक्टर पाकिस्तानी ड्रामों में काम करते हैं और उनकी एक्टिंग को सरहद पार भी काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 8.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनकी प्रोफाइल भी कई पाकिस्तानी कलाकारों की तरह इंस्टाग्राम पर बैन नहीं की गई है।
6/11Image Source : Instagram
मेहविश हयात पाकिस्तानी हीरोइन हैं, लेकिन भारत में काफी चर्चित नाम हैं। दाउद इब्राहिम की रूमर्ड गर्लफ्रेंड के नाम से मशहूर मेहविश एक आइटम डांसर थीं, कहा जाता है कि दाउद के रहमो करम के चलते उन्हें लीड रोल मिलने लगे और वो सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हो गईं। भारत के बार में ये एक्ट्रेस कई बार जहर उगल चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 5.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं और इनका इंस्टाग्राम भी भारत में बैन नहीं है।
7/11Image Source : Instagram
सबा कमर एक कमाल की एक्ट्रेस हैं। ये हर किरदार में ढल जाती हैं। हाल ही में इनका टेली ड्रामा 'पागलखाना' काफी चर्चा में रहा था। इस शो से पहले भी उन्होंने कई शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। सबा कमर भारत में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें इरफान खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया। फिलहाल एक्ट्रेस पाकिस्तान की रहने वाली हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर भारत में बैन नहीं हैं। इनके 6.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
8/11Image Source : Instagram
हुमायूं सईद पाकिस्तान के सबसे दिग्गज एक्टर्स की टोली में शुमार हैं। उनकी एक्टिंग में काफी डेप्थ है। उनका स्टाइल भी बाकी एक्टर्स से काफी जुदा है। टेली ड्रामों से अपनी छाप छोड़ने वाले हुमायूं सईद को भी भारत में इंस्टाग्राम पर बैन नहीं किया गया है। पाकिस्तानी एक्टर की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें 7.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और इसमें कई भारतीय भी हैं।
9/11Image Source : Instagram
फवाद खान भारत में किसी पहचना के मोहताज नहीं हैं। फवाद खान कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 'कपूर एंड सन्स', 'खूबसूरत' और 'ए दिल है मुश्किल' में एक्टर नजर आए थे। इनकी सुपरहिट फिल्म 'मौलाजट' भारत में रिलीज नहीं हो सकी। इसके अलावा वो भारत में 'अबीर गुलाल' से वापसी करने वाले थे, लेकिन अब फिल्म पर बैन लग गया है। इसके बावजूद एक्टर की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बैन नहीं लगा है। एक्टर के 1.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
10/11Image Source : Instagram
पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर फरहान सईद भी भारत में काफी पॉपुलर हैं। फरहान सईद ने कई बॉलीवुड गानों को अपनी आवाज दी है। पाकिस्तानी ड्रामे से भी वो भारत में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। फिलहाल एक्टर इंस्टाग्राम पर बैन नहीं किए गए हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल भारत में कोई भी देख सकता है। एक्टर के 4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
11/11Image Source : Instagram
राहत फतेह अली खान किसी पहचान के मोहताज नहीं। दिग्गज सिंगर ने भले ही कई भारतीय फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी हो, लेकिन वो पाकिस्तान के ही रहने वाले हैं। राहत फतेह अली खान के गान भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं। राहत की भी इंस्टाग्राम पर अच्छी पकड़ है और उनका इंस्टाग्राम हैंडल भी भारत में ब्लॉक नहीं किया गया है। सिंगर के 832000 फॉलोवर्स हैं।