मिस वर्ल्ड-यूनिवर्स बनकर छाईं ये हसीनाएं, लिस्ट में ये बड़े नाम है शामिल
मिस वर्ल्ड-यूनिवर्स बनकर छाईं ये हसीनाएं, लिस्ट में ये बड़े नाम है शामिल
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू फिल्म 'बागी 4' से बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। देखना ये है कि फिल्म रिलीज के बाद उनका बॉलीवुड में करियर हिट होगा या फ्लॉप, क्योंकि उनसे पहले भी कई हसीनाएं आईं, लेकिन फिल्मी दुनिया में कुछ ही मनचाही सफलता मिली।
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू फिल्म 'बागी 4' से बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। देखना ये है कि फिल्म रिलीज के बाद उनका बॉलीवुड में करियर हिट होगा या फ्लॉप, क्योंकि उनसे पहले भी कई हसीनाएं आईं, लेकिन फिल्मी दुनिया में कुछ ही मनचाही सफलता मिली। वहीं, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता जैसी कई एक्ट्रेस ऐसी भी है जो रैंप और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर राज कर चुकी हैं।
2/8Image Source : Instagram/@manushi_chhillar
मानुषी छिल्लर 17 साल बाद 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज भारत लेकर आईं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कोई खास पहचान नहीं मिल सकी।
3/8Image Source : Instagram/@harnaazsandhu_03
हरनाज संधू ने 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत को गौरवान्वित किया और यह खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय बनीं। वह टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और संजय दत्त अभिनीत 'बागी 4' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
4/8Image Source : Instagram/@priyankachopra
2000 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनास ने 'फैशन' और 'बर्फी' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में एक सफल करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने हॉलीवुड में भी कदम रखा, जहां उन्होंने टीवी सीरीज 'क्वांटिको' और 'बेवॉच' जैसी फिल्मों में काम किया।
5/8Image Source : Instagram/@larabhupathi
लारा दत्ता ने 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता और 'अंदाज' से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने 'नो एंट्री' और 'पार्टनर' जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
6/8Image Source : Instagram/@sushmitasen47
सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा के बाद वह 'बीवी नंबर 1' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों के लिए प्रशंसा बटोरी। हाल ही में, उन्हें वेब सीरीज 'आर्या' से धमाकेदार वापसी की।
1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन को आज भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक माना जाता है। 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। बॉलीवुड के अलावा, उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें कान फिल्म समारोह में जूरी की भूमिका भी शामिल है।
8/8Image Source : Instagram/@diamirzaofficial
दीया मिर्जा ने 2000 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता और उस साल भारत की अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 'रहना है तेरे दिल में' और 'परिणीता' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।