Bigg Boss 18: टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, अब कौन है नंबर 1?
Bigg Boss 18: टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, अब कौन है नंबर 1?
बिग बॉस 18 का सफर हर हफ्ते के साथ मुश्किल भरा होता जा रहा है। हाल ही में कशिश कपूर और अविनाश मिश्रा के बीच बड़ा हंगामा हुआ, जिसे लेकर वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी सवाल उठाए। इस बीच फैंस भी अपने फेवरेट खिलाड़ी को जिताने में जुटे हैं और अब बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला।
Published : Dec 29, 2024 07:18 am IST, Updated : Dec 29, 2024 07:18 am IST
1/8Image Source : Instagram
सलमान खान होस्टेड रियेलिटी शो बिग बॉस 18 तेजी से फिनाले की ओर बढ़ रहा है और फिनाले की रेस में बने रहने के लिए तमाम खिलाड़ी जी-जान लगा रहे हैं। बिग बॉस 18 के शुरुआती दिनों से ही कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो लगातार आगे बने हुए हैं। लेकिन, अब हर गुजरते दिन के साथ ये भी साफ होने लगा है कि आखिर जनता किस कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखना चाहती है। इस बार शो में करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर जैसे बड़े नाम भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं।
2/8Image Source : Instagram
बिग बॉस हाउस में अब गिने-चुने कंटेस्टेंट ही बचे हैं। इस बीच फैंस ये जानने को उत्सुक रहते हैं कि आखिर किस खिलाड़ी के जीतने के सबसे ज्यादा चांस हैं। अब ऑरमैक्स की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है, जो बिग बॉस 18 के इस हफ्ते के टॉप कंटेस्टेंट के बारे में बताती है। तो चलिए बताते हैं कि बिग बॉस का वो कौन सा कंटेस्टेंट है, जो वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहा है।
3/8Image Source : Instagram
ऑरमैक्स की और से जारी की गई बिग बॉस 18 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में उन्हीं कंटेस्टेंट का नाम है, जो पिछले 5 हफ्ते से ज्यादा समय से टीआरपी लेकर आ रहे हैं। इनमें करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा शामिल हैं, लेकिन टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट में फिर भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला।
4/8Image Source : Instagram
रेटिंग के हिसाब से टॉप 5 की लिस्ट में अविनाश मिश्रा आखिरी पोजिशन यानी पांचवे नंबर पर हैं। जबकि, बीच में वह कुछ ऊपर थे, लेकिन अब पांचवे नंबर पर आ गए हैं।
5/8Image Source : Instagram
लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं 90 के दशक की सेंसेशन और अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर, जो शो की शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई हैं। शिल्पा शिरोडकर पर दोस्ती के सहारे आगे बढ़ने के भी आरोप लग रहे हैं, लेकिन अभिनेत्री ने समय-समय पर घरवालों को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आ जाती हैं।
6/8Image Source : Instagram
लिस्ट में तीसरे नंबर पर करणवीर मेहरा है, जो बीते हफ्ते नंबर 2 पर थे। सीजन में लगातार चर्चा में रहे करणवीर अब तीसरे नंबर पर आ चुके हैं। हालांकि, अपने गेम से वह अब भी दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं।
7/8Image Source : Instagram
बिग बॉस 18 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक विवियन डीसेना अब टॉप 5 की लिस्ट में नंबर 2 पर आ गए हैं, जो कभी नंबर वन पर हुआ करते थे। शुरुआत से ही विवियन के शो जीतने को लेकर चर्चाएं रही हैं, क्योंकि वह सीजन के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से भी एक हैं।
8/8Image Source : Instagram
वहीं टॉप 5 की लिस्ट में जो खिलाड़ी टॉप पर है, वो कोई और नहीं बल्कि रजत दलाल हैं। रजत, बिग बॉस हाउस में अक्सर ही अपनी आवाज बुलंद करते और अपना स्टैंड लेते नजर आते हैं, जिसका अब उन्हें फायदा मिलता भी दिख रहा है।