Published : Jun 22, 2026 06:58 am IST, Updated : Jun 22, 2026 06:58 am IST
1/8Image Source : Instagram/@shanayakapoor02
बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्दी ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। कपल ने जुलाई 2025 में सगाई की थी और अब सगाई के एक साल बाद दोनों शादी करने जा रहे हैं।
2/8Image Source : Instagram/@anshulakapoor
अंशुला को रोहन ठक्कर ने जुलाई 2025 में प्रपोज किया था, जिसके बाद अक्टूबर में दोनों की रोका सेरेमनी हुई और अब दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अंशुला अक्सर अपनी शादी की तैयारियों की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
3/8Image Source : Instagram/@anshulakapoor
अब अंशुला और रोहन ने देवी मां के आशीर्वाद के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने का फैसला लिया और घर पर माता की चौकी रखी, जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर भी अपने बड़े भाई-बहन अर्जुन कपूर और अंशुला के साथ इस पूजा में शामिल हुईं।
4/8Image Source : Instagram/@shanayakapoor02
अंशुला के चाचा-चाची संजय कपूर और महीप कपूर भी उनके साथ इस खास मौके पर दिखाई दिए और चचेरे भाई-बहन शनाया और जहान भी अपनी बड़ी बहन के साथ पोज देते नजर आए। इस दौरान अंशुला के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी।
5/8Image Source : Instagram/@shanayakapoor02
महीप, सुनीता, संजय, शनाया, जाह्नवी और खुशी सहित पूरा परिवार पारंपरिक कपड़ों में सज-धजकर माता की चौकी में शामिल हुआ और फिर साथ में तस्वीरें भी क्लिक कराईं। सोशल मीडिया पर शनाया ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह व्हाइट सूट में दिखाई दे रही हैं।
6/8Image Source : Instagram/@anshulakapoor
वहीं अंशुला ने अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ माता की पूजा की और आरती उतारी। इस खास इवेंट की तस्वीरें अंशुला ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जिसमें वह चुनरी ओढ़े देवी मां की आरती करती नजर आ रही हैं और उनके साथ उनके होने वाले पति रोहन ठक्कर भी मौजूद रहे।
7/8Image Source : Instagram/@anshulakapoor
बता दें, अंशुला और रोहन की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी। सगाई के एक साल बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अंशुला ने बताया था कि कैसे रोहन ने पिछले साल सेंट्रल पार्क में एक महल के सामने रोमांटिक अंदाज में उन्हें प्रपोज किया था।
8/8Image Source : Instagram/@anshulakapoor
सगाई के बाद अंशुला ने बताया था कि उनकी और रोहन की लव स्टोरी डेटिंग एप के जरिए शुरू हुई थी। दोनों ने रात 1.15 से बात शुरू की जो लगातार सुबह के 6 बजे तक चलती रही। 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रोहन ने अंशुला को उनकी फेवरेट सिटी में ठीक 1.15 पर प्रपोज किया और फिर जुलाई में दोनों ने सगाई कर ली।