1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. चंद महीनों में टूट गया सात जन्मों का बंधन, इन 5 कपल्स के प्यार का फटा बाजा, नहीं निभा पाए एक भी वचन

चंद महीनों में टूट गया सात जन्मों का बंधन, इन 5 कपल्स के प्यार का फटा बाजा, नहीं निभा पाए एक भी वचन

Written By: Shyamoo Pathak
Published : Aug 29, 2025 04:12 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 04:12 pm IST
फिल्मी दुनिया के सितारों को पर्दे पर अक्सर ही रोमांस करते देखा जाता है। लेकिन पर्दे का साफ-सुथरा और आकर्षक दिखने वाला प्यार असल जिंदगी में वैसा नहीं होता। ऐसे कई फिल्मी सितारे हैं जिनका प्यार परवान चढ़ा तो शादी रचाकर सात जन्मों के वादे कर दिए। लेकिन ये सात जन्मों का प्यार चंद महीनों में ही हवा हो गया और गहरे प्यार का बाजा फट गया। शादी के सात वचनों को चंद महीनों भी नहीं निभा सके। हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे 5 कपल्स जिनके प्यार का चंद महीनों में ही तेल निकल गया और तलाक ले लिया। (फोटो साभार-instagram@instagram)
1/6 Image Source : Instagram

करण सिंह ग्रोवर फिल्मी दुनिया में आने से पहले भारतीय टेलीविजन की धड़कन थे। टेलीविजन एक्टर रहते हुए ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा निगम से शादी कर ली थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी शादी सिर्फ 10 महीने में ही टूट गई। ऐसा माना जाता है कि यह सब करण के विवाहेतर संबंधों के कारण हुआ था। अब वह बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
2/6 Image Source : Instagram@pulkitsmrat
करण सिंह ग्रोवर फिल्मी दुनिया में आने से पहले भारतीय टेलीविजन की धड़कन थे। टेलीविजन एक्टर रहते हुए ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा निगम से शादी कर ली थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी शादी सिर्फ 10 महीने में ही टूट गई। ऐसा माना जाता है कि यह सब करण के विवाहेतर संबंधों के कारण हुआ था। अब वह बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
 सफल निर्देशक साजिद को फिल्म शोला और शबनम के सेट पर दिव्या भारती से प्यार हो गया था। 1992 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी के एक साल से भी कम समय में दिव्या कथित तौर पर अपने अपार्टमेंट से गिरकर चल बसीं। इस बात पर बहस छिड़ी कि क्या यह एक दुर्घटना थी या किसी ने उन्हें धक्का दिया था। बहरहाल उनकी शादी महज 11 महीने की दुखद शादी रही।
3/6 Image Source : Instagram@bollywoodmemories
सफल निर्देशक साजिद को फिल्म शोला और शबनम के सेट पर दिव्या भारती से प्यार हो गया था। 1992 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, शादी के एक साल से भी कम समय में दिव्या कथित तौर पर अपने अपार्टमेंट से गिरकर चल बसीं। इस बात पर बहस छिड़ी कि क्या यह एक दुर्घटना थी या किसी ने उन्हें धक्का दिया था। बहरहाल उनकी शादी महज 11 महीने की दुखद शादी रही।
'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम चाहत खन्ना की शादी एक समय बिजनेसमैन भरत नरसिंघानी से हुई थी। शादी के बाद, दिसंबर 2006 में उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़ दिया। लेकिन शादी के बमुश्किल 8 महीने बाद, अगस्त 2007 में चाहत ने अपने पति के खिलाफ शारीरिक और घरेलू हिंसा का आधिकारिक मामला दर्ज कराया। पांच साल के रिश्ते और 9 महीने पुरानी शादी टूट गई। 2013 में चाहत ने फरहान मिर्जा से शादी की लेकिन यह शादी भी उनके लिए कामयाब नहीं रही। चाहत ने 2018 में तलाक के लिए अर्जी दी और एक महीने बाद फरहान पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इस अलग हुए जोड़े की दो बेटियां हैं, जोहर और अमायरा।
4/6 Image Source : INstagram

सारा खान और अली मर्चेंट ने रियलिटी शो बिग बॉस 4 में राष्ट्रीय टेलीविजन पर शादी की। 2010 में उनका निकाह हुआ, लेकिन शादी के 2 महीने बाद ही सारा को एहसास हुआ कि यह शादी उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। 2011 में इस जोड़े ने तलाक के लिए अर्जी दी और अफवाहें फैलने लगीं कि उनकी शादी एक पब्लिसिटी स्टंट के अलावा कुछ नहीं थी। इन अटकलों का खंडन करते हुए, सारा ने कहा, 'मैंने अली से इसलिए शादी की क्योंकि मैं उनसे प्यार करती थी, न कि पैसों या सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए, जैसा कि कई लोग कहते हैं।' लेकिन अली ने स्वीकार किया कि सारा से शादी करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी और उन्होंने पब्लिसिटी पाने के लिए टीवी पर शादी की।
5/6 Image Source : instagram

फुकरे में हनी के किरदार से मशहूर हुए पुलकित सम्राट ने नवंबर 2014 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी की और सिर्फ एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए। उनकी 11 महीने पुरानी शादी टूट गई, जो कई लोगों के लिए एक सदमा था। ऐसी अफवाहें थीं कि उनके अलग होने की वजह पुलकित की मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम से बढ़ती नज़दीकियां थीं। दरअसल, कुछ अखबारों के मुताबिक, 2015 के मध्य में जब श्वेता का गर्भपात हुआ, तो पुलकित उनके साथ मौजूद भी नहीं थे और यामी के साथ अच्छा समय बिताने में व्यस्त थे।
6/6 Image Source : instagram

Advertisement