Published : May 21, 2025 04:06 pm IST, Updated : May 21, 2025 04:37 pm IST
1/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड के चहेते और नामी फोटोग्राफर बीके तांबे को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है। बीके तांबे का निधन हो गया है। दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार जीतने वाले वेटरन फोटोग्राफर आज इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। बीके तांबे बॉलीवुड के ज्यादातर सितारों के चहेते थे।
2/8Image Source : Instagram
वो अमिताभ बच्चन से लेकर तीनों खान्स के काफी करीब थे। बाकी सितारों के साथ भी उनकी तस्वीरें अक्सर देखने को मिलती थीं। पनवेल के बौद्धजन ग्रामस्थ मंडल के समर्पित सदस्य के तौर पर उनकी पहचान रही। सिनेमा की खास समझ रखने वाले बीके तांबे का अंतिम संस्कार मुंबई में ही होगा।
3/8Image Source : Instagram
21 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे बीके तांबे की मौत हो गई। 79 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से वो कुछ स्वास्थ संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे और इसके चलते ही उनकी जान गई है। भारतीय फिल्म फोटोग्राफी की दुनिया के सबसे वरिष्ठ और सबसे सम्मानित नामों में बीके तांबे का नाम शामिल था।
4/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड के पर्दे के पीछे के खास पलों को कैमरे में कैद करने के लिए जाने जाने वाले बीके तांबे सिर्फ एक फोटोग्राफर ही नहीं थे, बल्कि वे अपने लेंस के माध्यम से सिनेमाई इतिहास के साक्षी थे। दादा साहब फाल्के अकादमी पुरस्कार से उन्हें साल 2014 में सम्मानित किया गया था। उनके योगदान की हमेशा ही सराहन हुई और यही वजह रही कि वो हर एक सिने स्टार के चहेते थे।
5/8Image Source : Instagram
शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्च, अक्षय कुमार, धर्मेंद्र, देवा आनंद, श्रीदेवी, करीना कपूर, ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी, बॉबी देओल, प्रीति जिंटा, बिपाशा बसु, माधुरी दीक्षित जैसे सितारे उनके साथ काम कर चुके थे और उन्होंने अपने कैमरे में उनकी तस्वीरें कैद की थीं। यहां आपको इन सितारों के साथ बिताए खास पलों की झलक देखने को मिल रही है।
6/8Image Source : Instagram
बीके तांबे की विरासत अनगिनत फिल्मों और तस्वीरों के जरिए याद की जाती रहेंगी। कई सितारों के साथ बीके तांबे के करीबी रिश्ते रहे और उन्हें अक्सर उनके साथ वक्त गुजारते देखा गया। अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका खास याराना रहा था।
7/8Image Source : Instagram
बीके तांबे ने अपने लंबे करियर में कई फेमस सीने मैगजीन के लिए काम किया और उनके लिए कवर तस्वीरें निकालीं। वो हमेशा ही स्टार्स के साथ ये कवर फोटोज क्लिक करते थे। उन्होंने फेमस मायापुरी मैगजीन के साथ भी काम किया है।
8/8Image Source : Instagram
इस तस्वीर में फोटोग्राफर बीके तांबे अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ काउच पर बैठे देखा जा सकता है। रिलैक्स्ड मोड में अमिताभ हैं और बीके तांबे के चेहरे पर भी एक बड़ी मुस्कान देखने को मिल रही है।