धर्मेंद्र को आई इस दिग्गज अभिनेता की याद, बेटे सनी देओल संग शेयर की पुरानी तस्वीर
धर्मेंद्र को आई इस दिग्गज अभिनेता की याद, बेटे सनी देओल संग शेयर की पुरानी तस्वीर
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शनिवार, 26 अप्रैल, 2025 को पुरानी यादें ताजा करते हुए दिवंगत सिनेमा आइकन दिलीप कुमार के साथ अपने बड़े बेटे सनी देओल की एक अनमोल तस्वीर साझा की।
Published : Apr 26, 2025 11:22 pm IST, Updated : Apr 26, 2025 11:22 pm IST
1/7Image Source : Instagram
मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अक्सर अपनी यादों के कई किस्से सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा करते हैं। शनिवार को उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर की जो उनके दिल के बहुत करीब है। इस तस्वीर में उनका बेटा सनी देओल और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार हैं। ये तस्वीर लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है।
2/7Image Source : Instagram
धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर ये खूबसूरत और यादगार तस्वीर पोस्ट करते हुए एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने याद किया कि कैसे बॉलीवुड आइकन दिलीप कुमार उनके बेटे सनी देओल की पहली फिल्म के मुहूर्त पर आए थे। इस दौरान दोनों के बीच बहुत ही खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिली थी।
3/7Image Source : Instagram
इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि कैसे हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार दिलीप कुमार धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल पर प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें प्यार से गाल पर मुक्का मारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के लिए बॉलीवुड में 'हीमैन' के नाम से प्रसिद्ध धर्मेंद्र ने बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है।
4/7Image Source : Instagram
दिग्गज अभिनेता ने याद किया कि कैसे दिलीप कुमार ने उनके बेटे सनी को फिल्म 'बेताब' के मुहूर्त के दौरान अपना आशीर्वाद दिया था। धर्मेंद्र ने लिखा, 'दिलीप साहब का प्यार भरा दुआएं देते हाथ सनी को फिल्म बेताब के मुहूर्त पर ही नसीब हो गया था।'
5/7Image Source : Instagram
राहुल रवैल की 'बेताब' से अभिनेत्री अमृता सिंह ने भी अभिनय की शुरुआत की। 1983 की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म विलियम शेक्सपियर के 'द टैमिंग ऑफ द श्रू' पर आधारित थी। 5 अगस्त 1983 को रिलीज हुई 'बेताब' ने धमाकेदार कमाई और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। बाद में इसे तेलुगु में 'सम्राट' और कन्नड़ में 'कार्तिक' नाम से भी बनाया गया।
6/7Image Source : Instagram
दिलीप कुमार का करियर पांच दशकों से ज्यादा लंबा रहा और उन्होंने लगभग 60 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। उन्हें न केवल उनके शानदार अभिनय के लिए याद किया जाता है, बल्कि उस शालीनता और गरिमा के लिए भी याद किया जाता है, जिसके साथ उन्होंने स्क्रीन पर और उसके बाहर दोनों जगह खुद को पेश किया। दिलीप कुमार का 7 जुलाई, 2021 को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
7/7Image Source : Instagram
वर्कफ़्रंट की बात करें तो सनी देओल को आखिरी बार फिल्म 'जाट' में देखा गया था। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसने अच्छी कमाई की थी। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित, 'जाट' में रेजिना कैसांद्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू भी हैं।