Published : Nov 18, 2025 01:45 pm IST, Updated : Nov 18, 2025 01:45 pm IST
1/7Image Source : screen grab JioStudios youtube
रणवीर सिंह अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में है, जिसका ट्रेलर आज यानी 18 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन दिल्ली के लाल किला में हुए ब्लास्ट के चलते ट्रेलर की डेट पोस्टपोन कर दी गई और अब आज धुरंधर का ट्रेलर जारी किया गया। ट्रेलर में रणवीर के साथ ही चार अन्य कलाकारों की भी झलक देखने को मिली, जिसके बाद अब हर तरफ इन्हीं के चर्चे हैं।
2/7Image Source : screen grab JioStudios youtube
धुरंधर का ट्रेलर एक से बढ़कर एक डायलॉग और जबरदस्त एक्शन सीन्स से भरा है, जिसे देखते ही दर्शकों के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। इस ट्रेलर से एक और बात साफ है कि फिल्म में रणवीर को इन चार कलाकारों से जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है। तो चलिए मिलते हैं रणवीर की फिल्म के चार अन्य धुरंधरों से।
3/7Image Source : screen grab JioStudios youtube
आतंकी मेजर इकबाल बने अर्जुन रामपाल- ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल से होती है, जो एक बेदर्द आतंकी मेजर इकबाल के किरदार में दिखाई देंगे। उनका पहला लुक और अंदाज ही दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर चुका है। उनके साथ एक डायलॉग भी सुनाई देता है, '1971 की जंग के बाद पाकिस्तान में बहुत ही उदास सा माहौल था। मैं 6 साल का था। उस वक्त जिया उल हक ने एक ऐसी बात कही, जो मेरे जहन में बस गई। ब्लीड इंडिया विद थाउजेंड कट्स। मैं उस मुल्क की उससे भी बदतर हालत करूंगा।'
4/7Image Source : screen grab JioStudios youtube
अपनी पहली ही झलक और आतंकी के किरदार से ही अर्जुन रामपाल ने माहौल गर्म कर दिया है। उनके लुक, अंदाज और डायलॉग डिलीवरी की काफी चर्चा हो रही है। अर्जुन फिल्म में मेजर इकबाल आईएसआई के किरदार में हैं, जिसकी मर्जी के बिना पाकिस्तान में पत्ता भी नहीं हिलता।
5/7Image Source : screen grab JioStudios youtube
ट्रेलर में अर्जुन रामपाल के बाद रणवीर सिंह और आर माधवन की एंट्री होती है। एक तरफ जहां रणवीर जांच-परख करते दिखे तो वहीं आर माधवन अजय सान्याल- इंडियन इंटेलिजेंस के किरदार में पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम करने के लिए रणनीति बनाते और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की बात कहते दिखे।
6/7Image Source : screen grab JioStudios youtube
ट्रेलर में अगली एंट्री अक्षय खन्ना को होती है, जो रहमान डकैत की भूमिका में दिखाई देंगे। अक्षय ट्रेलर में बेहद खूंखार अंदाज में दिखे और उनसे भी ज्यादा खूंखार था उनका डायलॉग- 'जो वादा किया था, उसे भूलने की गुस्ताखी मत करना... रहमान डकैत की दी हुई मौत बड़ी कसाईनुमा होती है।'
7/7Image Source : screen grab JioStudios youtube
अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना के अलावा रणवीर की फिल्म में एक और धुरंधर है और वो कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त हैं। वह फिल्म में 'द जिन्न' के रूप में नजर आएंगे और उनका किरदार कितना खतरनाक होने वाला है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो 'जिन्न और शैतान की औलाद' है।