Published : Jan 22, 2025 04:27 pm IST, Updated : Jan 22, 2025 04:27 pm IST
1/7Image Source : Instagram
लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को कौन नहीं जानता। टीवी के कई हिट शोज के अलावा एक्ट्रेस ओटीटी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। 'ये है मोहब्बतें' में अपनी भूमिका के लिए दिव्यांका जानी जाती हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वो एक बार बुरी तरह से ठगी का शिकार हुई थीं। ये धोखाधड़ी किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उनके साथ की थी। ये सीए एक्ट्रेस की मेहनत की कमाई ले उड़ा था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी दो साल की कमाई थी, जिसे उन्होंने एक झटके में गंवा दिया।
2/7Image Source : Instagram
हिंदी रश के साथ एक साक्षात्कार में दिव्यांका ने घटना के बारे में विस्तार से बताया है। दिव्यांका ने बताया कि पहले तो सीए ने दो साल तक ठीक से काम किया और भरोसा जीता। एक्ट्रेस ने सीएम के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं दिन में 20-24 घंटे काम कर रही थी और मुझे दूसरे सीए से सलाह लेने या उनके काम की जांच करने का समय ही नहीं मिलता था। वह दूसरे शहर से आया था और भरोसेमंद लगता था।'
3/7Image Source : Instagram
दिव्यंका ने याद किया कि कैसे सीए ने उसे फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करने के लिए कहा और साथ ही कहा कि वो अपने टैक्स मैनेज करें। इसके लिए उसने एक्ट्रेस को पूरी तरह राजी किया। एक्ट्रेस ने कहा, 'उसने मुझसे कहा कि मैम आप ज्यादा खर्च नहीं कर रही हैं। आपके टैक्स का क्या होगा? मैंने अपने नाम से एक बैंक के चार चेक पर हस्ताक्षर किए, इस पर भरोसा किया कि वह बाकी का काम संभाल लेगा, लेकिन फिर वह 12 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। मैं उसे फोन करती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।'
4/7Image Source : Instagram
अभिनेत्री ने आगे बताया कि वो अपने पैसे पाने के लिए किस तरह भटकती रहीं। उन्होंने कहा, 'मैंने चेक वापस पाने के लिए अपने एक दोस्त को उसके शहर भेजा। चार में से तीन चेक बाउंस हो गए और मुझे 9 लाख रुपए का नुकसान हुआ। मैंने बाउंस चेक के लिए केस दायर किया, लेकिन यह एक लंबी और निराशाजनक प्रक्रिया थी जिसमें लगातार देरी होती रही। मेरे पिता भोपाल से मेरा साथ देने आए, लेकिन हमारे वकील भी भरोसेमंद नहीं निकला।'
5/7Image Source : Instagram
वकील के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'वकील ने कहा कि मैडम आपकी सारी फाइलें गायब हो गई हैं। आखिरकार, मैंने लड़ाई बीच में ही छोड़ दी।' दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि इस घटना के चलते उन्हें काफी परेशानी हुई और आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब शो खत्म हुआ तो मुझे पैसे की असली कीमत का अहसास हुआ। मैंने छोटे-मोटे विज्ञापन करके अपना गुजारा किया।'
6/7Image Source : Instagram
‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से दिव्यांका त्रिपाठी ने डेब्यू किया था। इस शो में उन्होंने विद्या और दिव्या का रोल अदा किया था। इसके बाद उन्होंने पॉपुलेरिटी ‘ये है मोहब्बतें’ से मिली। इस शो मों उन्होंने डॉ. इशिता भल्ला की भूमिका निभाई थी। इस शो के दौरान एक्ट्रेस को उनके लाइफ पार्टनर विवेक दहिया भी मिले, जिससे आगे चलकर उन्होंने शादी थी। शो हमेशा टीआरपी में टॉप पर रहा।
7/7Image Source : Instagram
फिलहाल अब एक्ट्रेस टीवी की दुनिया से दूर हैं। आखिरी बार साल 2021 में वह ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11’ में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दीं। 2017 में उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में भाग लिया और विजेता बनी थीं। राजीव खंडेलवाल के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ओटीटी शो 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' में भी नजर आईं। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पति के साथ मिलकर ब्लॉग भी बनाती हैं।