1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का महा डोज, साउथ की ये 6 धांसू फिल्में न करें मिस

ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का महा डोज, साउथ की ये 6 धांसू फिल्में न करें मिस

Published : Aug 01, 2025 01:15 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 01:15 pm IST
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में कई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं, जिसमें से कुछ हिट तो कुठ फ्लॉप साबित हुई। अब अगस्त के महीने में सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। यहां उन्हीं फिल्मों के बारे में बताया जा रहा है जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसमें विजय सेतुपति के बेटे की फिल्म भी शामिल है।
1/7 Image Source : Insta/@iamvikramprabhu, suryavijayguru
तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में कई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं, जिसमें से कुछ हिट तो कुठ फ्लॉप साबित हुई। अब अगस्त के महीने में सिर्फ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। यहां उन्हीं फिल्मों के बारे में बताया जा रहा है जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसमें विजय सेतुपति के बेटे की फिल्म भी शामिल है।
'ओहो एंथन बेबी' में रुद्र के, विष्णु विशाल, मिथिला पालकर, मिस्किन, करुणाकरण और निर्मल पिल्लई हैं। कृष्णकुमार रामकुमार की ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 'ओहो एंथन बेबी' एक रोमांटिक ड्रामा है जो एक मशहूर फिल्म निर्माता अश्विन की कहानी पर आधारित है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को आधिकारिक तौर पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने की घोषणा की गई थी।
2/7 Image Source : X/@VVStudioz

'बन बटर जैम' आप टीबीए पर देख सकते हैं। इस फिल्म में राजू जयमोहन, अधिया प्रसाद, भव्य त्रिखा, सरन्या पोनवन्नन, देवदर्शिनी और चार्ली हैं। ये एक तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें बिग बॉस तमिल फेम राजू जयमोहन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दो माताओं की कहानी है जो अपने जेन जी बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक प्लान बनाती हैं।
3/7 Image Source : Instagram/@raju_jeyamohan
'बन बटर जैम' आप टीबीए पर देख सकते हैं। इस फिल्म में राजू जयमोहन, अधिया प्रसाद, भव्य त्रिखा, सरन्या पोनवन्नन, देवदर्शिनी और चार्ली हैं। ये एक तमिल भाषा की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें बिग बॉस तमिल फेम राजू जयमोहन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दो माताओं की कहानी है जो अपने जेन जी बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक प्लान बनाती हैं।
विक्रम प्रभु, सुष्मिता भट्ट, मीनाक्षी दिनेश, सत्यराज, रमेश थिलक और गजराज एस स्टारर 'लव मैरिज' के निर्देशक शनमुगा प्रियन हैं। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा में विक्रम प्रभु लीड रोल में हैं। यह फिल्म 33 साल के एक कुंवारे राम की कहानी है जो अपने लिए जीवनसाथी ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस फिल्म में यही दिखाया गया है कि क्या वह शादी के बंधन में बंध पाता है? यह फिल्म तेलुगु फिल्म 'अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम' का तमिल रीमेक है।
4/7 Image Source : Instagram/@iamvikramprabhu

सूर्या विजय सेतुपति, अभिनक्षत्र, जे विग्नेश, वरलक्ष्मी सरथकुमार, संपत राज और देवदर्शिनी से सजी 'फीनिक्स' आप टीबीए पर देख सकते हैं। ये एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जिसमें सूर्या विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं और यह उनकी पहली फिल्म है। लोकप्रिय स्टंट निर्देशक 'अनल' अरासु द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म एक युवा पहलवान सूर्या के अस्तित्व के संघर्ष की कहानी है, जिसकी हत्या करने का प्रयास किया जाता है।
5/7 Image Source : Instagram/@suryavijaygurunathasethupathi
सूर्या विजय सेतुपति, अभिनक्षत्र, जे विग्नेश, वरलक्ष्मी सरथकुमार, संपत राज और देवदर्शिनी से सजी 'फीनिक्स' आप टीबीए पर देख सकते हैं। ये एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है, जिसमें सूर्या विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं और यह उनकी पहली फिल्म है। लोकप्रिय स्टंट निर्देशक 'अनल' अरासु द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म एक युवा पहलवान सूर्या के अस्तित्व के संघर्ष की कहानी है, जिसकी हत्या करने का प्रयास किया जाता है।
'परांथु पो' में शिवा, ग्रेस एंटनी, अंजलि, विजय येसुदास और अजु वर्गीस जैसे बेहतरीन कलाकार हैं, जिसे आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ये एक तमिल म्यूजिकल रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसमें तमिल पदम फेम शिवा मुख्य भूमिका में हैं। मशहूर निर्देशक राम द्वारा लिखित, सह-निर्मित और निर्देशित यह फिल्म आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक पिता और उसके जिद्दी बेटे के बीच के प्यार भरे रिश्ते की कहानी कहती है।
6/7 Image Source : Instagram/@grace_antonyy
'परांथु पो' में शिवा, ग्रेस एंटनी, अंजलि, विजय येसुदास और अजु वर्गीस जैसे बेहतरीन कलाकार हैं, जिसे आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ये एक तमिल म्यूजिकल रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसमें तमिल पदम फेम शिवा मुख्य भूमिका में हैं। मशहूर निर्देशक राम द्वारा लिखित, सह-निर्मित और निर्देशित यह फिल्म आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक पिता और उसके जिद्दी बेटे के बीच के प्यार भरे रिश्ते की कहानी कहती है।
जी 5 पर रिलीज हुई 'बकैती' एक फैमिली-ड्रामा है, जिसमें राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, आदित्य शुक्ला और केशव साधना हैं। 'बकैती' एक हल्का-फुल्का पारिवारिक ड्रामा है जो कटारिया परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। पुराने गाजियाबाद में स्थापित यह कहानी आर्थिक तंगी से गुजरते हुए रिश्तों को दिखाती है। कहानी में एक नया मोड़ तब आता है जब भाई-बहन एक ही कमरे में रहते हैं। जैसे-जैसे उनके बीच तनाव बढ़ता है परिवार को मिलकर इसका हल ढूंढना पड़ता है।
7/7 Image Source : Instagram/@rajeshtailang

Advertisement