प्रियंका चोपड़ा और अल्लू अर्जुन के अलावा अमिताभ बच्चन समते कई स्टार्स ने फैंस को दशहरे की बधाई देते हुए पोस्ट किया। आज देश भर में 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है और इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी है।
अल्लू अर्जुन ने गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'सभी को विजय, खुशी और समृद्धि से भरे दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। #HappyDussehra।' आलिया भट्ट ने भी एक स्टोरी शेयर की। कैप्शन में लिखा था, 'अच्छाई की हमेशा जीत हो। दशहरा की शुभकामनाएं।'
चित्रांगदा सिंह ने इस अवसर पर अपनी कई तस्वीरें अपलोड कीं और लिखा, 'हम सभी को प्रेम और प्रकाश मिले। दशहरे के शुभ कामनाएं।' सोनाली बेंद्रे ने कहा, 'भगवान राम का आशीर्वाद हमें उज्ज्वल दिनों और सुखद शुरुआत की ओर ले जाए। दशहरा की शुभकामनाएं।' अनिल कपूर ने लिखा, 'दशहरा की शुभकामनाएं। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत लाए और हमारे जीवन को शांति, आनंद और समृद्धि से भर दे।'
राजपाल यादव ने इस त्योहार को 'अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव' बताया। उन्होंने कहा, 'दशहरा की शुभकामनाएं। अंधकार पर प्रकाश की विजय का जश्न मनाएं। दशहरा की शुभकामनाएं।' राजकुमार राव ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्टर अपलोड करके अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'दशहरा की शुभकामनाएं। जीत और नई शुरुआत का जश्न मनाएं।' रणदीप हुड्डा ने कहा, 'अच्छाई और सच्चाई हमेशा अपना रास्ता खोज ही लेती है।'
5/7Image Source : Insta/@arjunkapoor, imeshadeol
अर्जुन कपूर ने लिखा, 'शक्ति, साहस और अनंत नई शुरुआत के लिए! सभी को दशहरा की शुभकामनाएं।' ईशा देओल ने लिखा, 'दशहरा की शुभकामनाएं। दशहरा का यह त्योहार आपके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि लाए।'
अक्षय कुमार ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'दशहरा की शुभकामनाएं।' रश्मिका मंदाना ने पोस्ट कर लिखा, 'दशहरा की शुभकामनाएं। विश्वास बनाए रखें, दयालु बने रहें और साहस के साथ आगे बढ़ते रहें।'
अमिताभ बच्चन ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'टी 5519(iv) - दशहरे के पावन अवसर पर, अनेक अनेक शुभकामनाएं, जय श्री राम।' वहीं, प्रियंका चोपड़ा भी दशहरा की शुभकामनाएं दी और लिखा, 'दशहरे की शुभकामनाएं'