1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. Eid 2025: बॉलीवुड ने धूम-धाम से मनाई ईद, आमिर ने फैमिली संग मनाया जश्न, सलमान ने किया ग्रीट

Eid 2025: बॉलीवुड ने धूम-धाम से मनाई ईद, आमिर ने फैमिली संग मनाया जश्न, सलमान ने किया ग्रीट

Written By: Priya Shukla
Published : Mar 31, 2025 10:24 pm IST,  Updated : Mar 31, 2025 10:24 pm IST
पूरे देश में आज यानी 31 मार्च को ईद का जश्न मनाया गया। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी ईद सेलिब्रेट की और फैंस को भी मुबारकबाद दी। बॉलीवुड के तीनों खान यानी, शाहरुख, सलमान और आमिर हर बार फैंस को अपने अपने अंदाज में ईद की बधाई देते हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
1/7 Image Source : Instagram

आमिर खान ने हमेशा की तरह इस बार भी अपनी फैमिली के साथ ईद सेलिब्रेट की। इस दौरान उन्होंने बाहर आकर अपने बच्चों जुनैद और आजाद के साथ पैप्स के लिए पोज दिए और फिर ईद की मुबारकबाद देते हुए मिठाई भी बांटी। इस दौरान अभिनेता की एक्स वाइफ किरण राव भी उनके साथ मौजूद रहीं।
2/7 Image Source : Instagram
आमिर खान ने हमेशा की तरह इस बार भी अपनी फैमिली के साथ ईद सेलिब्रेट की। इस दौरान उन्होंने बाहर आकर अपने बच्चों जुनैद और आजाद के साथ पैप्स के लिए पोज दिए और फिर ईद की मुबारकबाद देते हुए मिठाई भी बांटी। इस दौरान अभिनेता की एक्स वाइफ किरण राव भी उनके साथ मौजूद रहीं।
सलमान खान ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने अपार्टमेंट गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आकर फैंस को ग्रीट किया और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उनकी भांजी आयत भी उनके साथ मौजूद रहीं। सलमान खान ने बुलेट प्रूफ ग्लास के पीछे से अपने फैंस को ग्रीट किया।
3/7 Image Source : Instagram
सलमान खान ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने अपार्टमेंट गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में आकर फैंस को ग्रीट किया और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान उनकी भांजी आयत भी उनके साथ मौजूद रहीं। सलमान खान ने बुलेट प्रूफ ग्लास के पीछे से अपने फैंस को ग्रीट किया।
इस ईद पर शाहरुख खान की झलक के लिए फैंस तरस गए। शाहरुख हर बार अपने घर मन्नत से ईद के मौके पर फैंस को ग्रीट करते हैं। लेकिन, इस बार शाहरुख फैंस से नहीं मिले। दरअसल, शाहरुख खान के घर मन्नत में रेनोवेशन होना है इसी के चलते वो कुछ समय के लिए नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं।
4/7 Image Source : Instagram
इस ईद पर शाहरुख खान की झलक के लिए फैंस तरस गए। शाहरुख हर बार अपने घर मन्नत से ईद के मौके पर फैंस को ग्रीट करते हैं। लेकिन, इस बार शाहरुख फैंस से नहीं मिले। दरअसल, शाहरुख खान के घर मन्नत में रेनोवेशन होना है इसी के चलते वो कुछ समय के लिए नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं।
पटौदी परिवार के सदस्यों ने भी खूबसूरत फैमिली फोटोज शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपने ईद सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें-वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें उन्हें परिवार के साथ ये त्योहार सेलिब्रेट करते देखा गया। फोटो में पूरा पटौदी परिवार, सैफ-करीना, सोहा, सबा और कुणाल साथ पोज देते दिखे।
5/7 Image Source : Instagram

एक अन्य तस्वीर में सोहा अली खान को पति कुणाल खेमू के साथ सेवइयां बनाते देखा गया। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सेवइयों के बिना ईद भी क्या होती है? हमारी तरफ से आपको ईद मुबारक।'
6/7 Image Source : Instagram
एक अन्य तस्वीर में सोहा अली खान को पति कुणाल खेमू के साथ सेवइयां बनाते देखा गया। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'सेवइयों के बिना ईद भी क्या होती है? हमारी तरफ से आपको ईद मुबारक।'
फरदीन खान ने भी ईद की मुबारकबाद देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेता ने एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए एक प्यारे से कैप्शन के जरिए ईद की मुबारकबाद दी, जिस पर रिएक्ट करते हुई कई यूजर्स ने अभिनेता को भी ईद की बधाई दी।
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement