'एक चतुर नार' का बॉक्स ऑफिस पर चलेगा जादू? कैसी है फिल्म की अब तक स्थिति, ये रही पूरी डिटेल
'एक चतुर नार' का बॉक्स ऑफिस पर चलेगा जादू? कैसी है फिल्म की अब तक स्थिति, ये रही पूरी डिटेल
दिव्या खोसला कुमार, नील नितिन मुकेश स्टारर फिल्म 'एक चतुर नार' रिलीज हो चुकी है जो बड़े पर्दे पर नई कहानी से दर्शकों का दिल जीत रही है। अब इस फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है।
Published : Sep 13, 2025 06:00 am IST, Updated : Sep 13, 2025 06:00 am IST
1/7Image Source : instagram/@divyakhossla
दिव्या खोसला कुमार, नील नितिन मुकेश स्टारर फिल्म 'एक चतुर नार' रिलीज हो चुकी है जो बड़े पर्दे पर नई कहानी से दर्शकों का दिल जीत रही है। अब इस फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। हालांकि, निर्देशक उमेश शुक्ला की नई फिल्म 'एक चतुर नार' का नाम सुनते ही पुराने जमाने का गाना 'पड़ोसन' भी याद आ जाता है। लेकिन, ये फिल्म बिल्कुल अलग है।
2/7Image Source : instagram/@divyakhossla
दिव्या खोसला कुमार और नील नितिन मुकेश की डार्क कॉमेडी फिल्म 'एक चतुर नार' का निर्देशक 'ओह माय गॉड' के निर्देशक उमेश शुक्ला ने किया हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म का जादू नहीं चल पाया।
3/7Image Source : instagram/@divyakhossla
उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित और हिमांशु त्रिपाठी द्वारा लिखित फिल्म 'एक चतुर नार' सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में असफल रही, जिसकी वजह से मेकर्स को पहले दिन तगड़ा नुकसान हुआ। अब देखना ये है कि क्या यह फिल्म अपने आने वाले दिनों में अच्छी कमाई कर पाएगी।
4/7Image Source : instagram/@divyakhossla
sacnilk के मुताबिक, 'एक चतुर नार' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 50 लाख रुपये की कमाई की है। शुक्रवार, 12 सितंबर, 2025 को 'एक चतुर नार' को देखने के लिए 22.74% दर्शक पहुंचे। ऐसे में फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 22% से ज्यादा थी। सुबह 16.66%, दोपहर को 22.73%, वहीं, शाम के वक्त 20.87% और रात में 30.71% ऑक्यूपेंसी दर्ज की।
5/7Image Source : instagram/@divyakhossla
'एक चतुर नार' सिद्धार्थ गोयल द्वारा लिखित एक बॉलीवुड कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म है। टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित और निर्मित इस फिल्म में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश लीड रोल में हैं। फिल्म का संगीत शरण रावत और वायु ने दिया है।
6/7Image Source : instagram/@divyakhossla
'एक चतुर नार' की कहानी ममता (दिव्या खोसला) की है, जो अपने बेटे और सास राधा (छाया कदम) के साथ लखनऊ की एक चॉल में रहती है। ममता के पति ने बाहुबली ठाकुर (यशपाल शर्मा) से बीस लाख का कर्ज लिया है। वह न चुका पाने के कारण ममता, बाहुबली से छुप रही है। एक दिन मेट्रो में बिजनेसमैन अभिषेक (नील नितिन मुकेश) का फोन गिर जाता है और वो ममता के हाथ लगता है।
7/7Image Source : instagram/@divyakhossla
'एक चतुर नार' एक डार्क कॉमेडी है जो एक खूबसूरत महिला की कहानी कहती है। पहली नजर में वह मासूम और सीधी-सादी लगती है, लेकिन असल में वह बेहद चालाक और होशियार है। इसमें आगे देखने को मिलता है कि उसमें नेता कुरैशी (जाकिर हुसैन) का मैसेज होता है, जिसमें सरकारी योजना के नाम पर बड़ा घोटाला करने का मैसेज देके को मिलता है। यह सब पता चलने के बाद ममता, अभिषेक को ब्लैकमेल करती है।