Published : Apr 13, 2026 06:21 pm IST, Updated : Apr 13, 2026 06:21 pm IST
1/9Image Source : PTI
सुर साम्राज्ञी आशा भोसले के अंतिम सफर में आज पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा। मुंबई का शिवाजी पार्क उस समय गमगीन हो गया जब रणवीर सिंह, विक्की कौशल, जैकी श्रॉफ और श्रद्धा कपूर जैसे दिग्गज सितारे अपनी पसंदीदा आशा ताई को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दुखद घड़ी में फिल्मी हस्तियां न केवल श्रद्धांजलि देने पहुंचीं, बल्कि उन्होंने शोक संतप्त परिवार का ढांढस भी बंधाया। सुरों की मलिका के जाने से टूटे उनके बेटे आनंद और उनके परिजनों को हिम्मत देने के लिए पूरी इंडस्ट्री एक साथ खड़ी नजर आई। संगीत के एक सुनहरे युग के अंत पर हर आंख नम थी।
2/9Image Source : PTI
आशा भोसले की पोती जनाई भोसले गम में डूबी नजर आईं। उनके आंसू पोछने के लिए सबसे पहले तब्बू आगे आईं। उन्होंने जनाई को गले लगाकर उसे हिम्मत दी और मजबूत रहने के लिए भी कहा। इसकी झलक आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।
3/9Image Source : Viral Bhayani
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। उन्होंने आशा ताई के परिवार से मुलाकात की और मनोबल बढ़ाया। आमिर खान इस तस्वीर में फैमिली से मिलते नजर आ रहे हैं।
4/9Image Source : PTI
आशा भोसले के फ्यूनरल में रणवीर सिंह भी शामिल हुए। एक्टर इमोशनल नजर आए। उनकी आंखों में आंसू थे। गायिका को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने फैमिली से भी मुलाकात की।
5/9Image Source : Viral Bhayani
विक्की कौशल भी आशा भोसले की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनकी झलकियां भी सामने आईं हैं, जिसमें वो जनाई से बात करते दिख रहे हैं। वो जनाई को संभालते दिखे।
6/9Image Source : Viral Bhayani
एक्ट्रेस पूनम और जैकी श्रॉफ भी एक साथ खड़े नजर आए। दोनों काफी इमोशनल दिखे। सामने आई तस्वीरों में आप दोनों को भीड़ के बीच खड़े देख सकते हैं।
7/9Image Source : Viral Bhayani
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के आशा भोसले से काफी गहरे रिश्ते थे। वो उनके बेटे की शादी में आखिरी बार स्पॉट की गई थीं। सचिन भी आशा ताई को आखिरी विदाई देने पहुंचे। इस दौरान क्रिकेटर भावुक नजर आए।
8/9Image Source : Viral Bhayani
राजनीति की दुनिया के दिग्गजों ने भी आशा भोसले को अंतिम विदाई दी। उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ आशा ताई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
9/9Image Source : PTI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी इस मुश्किल वक्त में भोसले परिवार के साथ खड़े हुए। उन्होंने पुष्प माला अर्पित कर आशा ताई को श्रद्धांजलि दी।