Published : Jan 10, 2025 07:37 am IST, Updated : Jan 10, 2025 07:37 am IST
1/7Image Source : Instagram
सिनेमाघरों में हर हफ्ते फिल्में रिलीज होती हैं। यानी हर शुक्रवार को फिल्मों का मेला लगता है। इस हफ्ते भी हाल कुछ ऐसा ही है। सिनेमाघरों में कई शानदार फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। एक्शन, थ्रिलर और हॉरर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। राज चरण, ऋतिक रोशन और सोनू सूद जैसे सुपरस्टार्स का जलवा आपको देखने को मिलने वाला है। यहां देखें इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट।
2/7Image Source : Instagram
एस शंकर के निर्देशन में बनी राम चरण और कियारा अडवाणी स्टारर 'गेम चेंजर' आज यानी 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। ये फिल्म तेलुगु भाषा में बनी एक राजनीतिक एक्शन मूवी है। ये पैन इंडिया रिलीज की जा रही है। ये कहानी कार्तिक सुब्बराज ने लिखी है। इस फिल्म में राम चरण एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे।
3/7Image Source : Instagram
'फतेह', एक बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें खूब सारा एक्शन और थ्रिल करने वाले सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद ने किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। यहां तक कि फिल्म में मुख्य किरदार भी वही निभा रहे हैं। फिल्म में सोनू सूद के साथ लीड रोल में जैकलीन नजर आएंगी। ये फिल्म भी 10 जनवरी को रिलीज हो रही है।
4/7Image Source : Instagram
माना की 'कहो न प्यार है' कोई नई फिल्म नहीं है, लेकिन इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में 10 जनवरी को दोबारा रिलीज किया जा रहा है। इस सुपरहिट फिल्म में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल लीड रोल में हैं। इस फिल्म से राकेश रोशन के लाडले बेटे ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
5/7Image Source : Instagram
'नोस्फेरातु' भी अब भारत में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन रॉबर्ड एग्गर्स ने किया है। फिल्म में लिली रोज डेब और बिल स्कार्सगार्ड लीड रोल में हैं। ये फिल्म हॉरर जॉनर की है, जिसे अमेरिका में बीते साल रिलीज किया गया था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। ये 1922 में आई मूक फिल्म 'नोस्फेरातु' का रीमेक है।
6/7Image Source : Instagram
'मैच फिक्सिंग' का निर्देशन केदार गायकवाड़ ने किया है। फिल्म में विनीत कुमार और अनुजा साठे लीड रोल में हैं। ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है। ये पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है जो 'द गेम बिहाइंड सैफरन टेरर' पर आधारित है, जिसे रिटायर्ड आर्मी अफसर कंवर खताना ने लिखा है।
7/7Image Source : Instagram
'डेन ऑफ थीव्स 2: पैनटेरा', 10 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन क्रिश्चियन गुड़ेगास्ट ने किया है। फिल्म में गेर्राड बटलर और 50 सेंट्स लीड रोल में हैं। ये एक अमेरिकन एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है।