इस दिन आएगा 'गुम है किसी के प्यार में' का आखिरी एपिसोड! भाविका शर्मा ने दिया हिंट
इस दिन आएगा 'गुम है किसी के प्यार में' का आखिरी एपिसोड! भाविका शर्मा ने दिया हिंट
ऐसी खबरें थीं कि परम सिंह और भाविका शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' जल्द ही खत्म होने वाला है। लेकिन, अब इसकी पुष्टि हो गई है क्योंकि अभिनेताओं ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शूटिंग के आखिरी दिन के बारे में पोस्ट किया है। कथित तौर पर, टीम ने 29 जून को आखिरी एपिसोड की शूटिंग की।
Published : Jun 30, 2025 07:02 pm IST, Updated : Jun 30, 2025 07:02 pm IST
1/7Image Source : Instagram
टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो में से एक गुम है किसी के प्यार में जल्द ही बंद होने वाला है। ऐसी खबरें थीं कि शो कम टीआरपी के कारण सवालों के घेरे में है। कुछ महीने पहले, गुम है किसी के प्यार में ने एक लीप लिया और नए लीड पेश किए गए। लेकिन, यह शो दर्शकों का ध्यान खींचने में विफल रहा।
2/7Image Source : Instagram
शो की टीआरपी को फिर से बढ़ाने के लिए मेकर्स भाविका शर्मा उर्फ सवी को वापस लेकर आए थे। लेकिन, फिर भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब टेली एक्सप्रेस के अनुसार, टीम ने 29 जून, 2025 को आखिरी एपिसोड की शूटिंग की और जुलाई के पहले हफ्ते में शो ऑफ एयर हो जाएगा।
3/7Image Source : Instagram
शो के अंत में, सवी (भाविक) और नील (परम) एक कपल के रूप में नहीं बल्कि दोस्त बन अलग हो जाएंगे। भाविका और परम ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने प्रशंसकों को शो के खत्म होने की जानकारी दी।
4/7Image Source : Instagram
भाविका ने मिरर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, 'सावी को जरूर मिस करूंगी।' उन्होंने अपने पुलिस अवतार में एक वीडियो भी शेयर किया और लिखा, 'आखिरी दिन।'
5/7Image Source : Instagram
परम, जिन्होंने गुम है किसी के प्यार में के साथ लंबे अंतराल के बाद टेलीविजन पर वापसी की थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'आखिरी दिन #जल्द ही वापसी।'
6/7Image Source : Instagram
इस बीच, गुम है किसी के प्यार में की शुरुआत 2020 में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह की मुख्य भूमिकाओं के साथ हुई थी। बाद में, शो ने एक लीप लिया और भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और हितेश भारद्वाज को मुख्य भूमिका में देखा गया।
7/7Image Source : Instagram
इस साल जनवरी में, नए कलाकारों को पेश किया गया और वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर को मुख्य भूमिका में लिया गया। हालांकि, ऐसा लगता है कि दर्शकों को नए कलाकारों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी।