Published : Apr 18, 2025 06:32 pm IST, Updated : Apr 18, 2025 06:32 pm IST
1/7Image Source : Instagram
जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है और छुट्टियों की प्लानिंग शुरू होती है, परफेक्ट स्विमवियर ढूंढ़ना और बीच फैशन को अपनाना हर बीच लवर की चाहत बन जाती है। आज हम आपको बीच क्वीन्स मिलाएंगे, जो अपने स्टाइलिश बीच लुक्स से इंस्पिरेशन दे रही हैं। उनका स्टाइल कमाल का है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, मानुषी छिल्लर, कृति सनोन, दिशा पाटनी और जान्हवी कपूर जैसी कमाल की एक्ट्रेस हैं।
2/7Image Source : Instagram
आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर जितनी ग्लैमरस लगती हैं, असल जिंदगी में उतनी ही सिंपल स्टाइल को पसंद करती हैं। उनकी फेय स्विमसूट इसका बढ़िया उदाहरण है, जिसमें डीप नेकलाइन, स्कूप बैक और स्पोर्टी कॉन्ट्रास्ट डिटेलिंग है। ये लुक सिंपल लेकिन क्लासी है – मॉडेस्ट ड्रेसिंग का परफेक्ट नमूना!
3/7Image Source : Instagram
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर कई खूबियों की धनी हैं, लेकिन फैशन उनके लिए एक नैचुरल टैलेंट है। उनके समर स्विमवियर लुक्स इसकी गवाही देते हैं। एक स्टाइलिश मोनोकिनी के साथ उन्होंने एक शीर ब्लैक कवर-अप कैरी किया, जो उनके लुक में चार चांद लगा गया – और हमारे फैशन आर्काइव्स में शामिल हो गया है।
4/7Image Source : Instagram
बीच लुक्स की बात हो और कृति सेनन का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। खुद को ‘वॉटर बेबी’ कहने वाली कृति ने अपने प्रिंटेड ब्लू बिकिनी टॉप को हाई-वेस्ट, सॉलिड ब्लू स्कर्ट के साथ पेयर किया, जिसमें फ्रंट स्लिट थी। इसके अलावा उनका ब्लैक शिमरी टॉप और स्कर्ट भी कुछ कम नहीं था। हमेशा ही कृति अपने बीच लुक से स्टाइल इंस्पिरेशन देती हैं।
5/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड की एक और ग्लैम डॉल, जो स्विमवियर में जलवे बिखेरने से कभी नहीं कतराती और अपनी अदाओं से सभी को फेल करती हैं, वो कोई और नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर है। हर आउटफिट को बेमिसाल अंदाज में कैरी करने वाली जाह्नवी ने फ्लोरल बिकिनी सेट को पिंक मिनी स्कर्ट के साथ स्टाइल किया, जिससे उनका सन-किस्ड लुक और भी आकर्षक हो गया।
6/7Image Source : Instagram
कियारा अडवाणी भी अपने ग्लैम लुक से कभी निराश नहीं करतीं। हाल ही में प्रेग्नेंसी का ऐलान करने वाली एक्ट्रेस अब न जाने कब बीच लुक में नजर आएंगी, लेकिन उनकी अदाएं पहले कई बार बीच पर नजर आई हैं। उन्होंने हमेशा ही अपने शानदार लुक्स से लोगों का दिल जीता है। इस तस्वीर में भी कियारा रेड सकर्ट और बिकिनी टॉप में कमाल की लग रही हैं।
7/7Image Source : Instagram
दिशा पाटनी असल में वॉटर बेबी हैं। वो बीच वेकेशन काफी एंजॉय करती हैं और उनका बीच स्टाइल सभी से काफी अलग भी है। अपनी सुपरफिट बॉडी के साथ वो बीच स्टाइल गेम को एक कदम और आगे ले जाती हैं। दिशा पाटनी के बिकिनी लुक हों या फिर मोनॉकिनी सभी में वो कमाल की लगती हैं। इसके अलावा उनकी फ्लोरल ड्रेसेज भी दिल जीत लेती हैं।