हिना खान-रॉकी से लेकर नागा-शोभिता तक, शादी के बाद इन स्टार कपल्स की है पहली दिवाली
हिना खान-रॉकी से लेकर नागा-शोभिता तक, शादी के बाद इन स्टार कपल्स की है पहली दिवाली
आज दिवाली का ग्रैंड सेलिबरेशन पूरा देश मना रहा है और फिल्मी दुनिया में भी इस पर्व की धूम है। हिना खान और रॉकी जयसवाल से लेकर नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला तक इस साल पहली दिवाली मना रहे हैं। उन कपल्स पर एक नजर डालें जिनकी पहली दिवाली है।
Published : Oct 20, 2025 03:36 pm IST, Updated : Oct 20, 2025 05:50 pm IST
1/7Image Source : Instant bollywood
दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और एकता का प्रतीक है। यह वह खास वक्त होता है जब परिवार वाले प्यार और नई शुरुआत का जश्न मनाने के लिए एक साथ इकट्ठा होते हैं। पारंपरिक पहनावे, घर की सजावट और रंग-बिरंगी पार्टियों के साथ दिवाली का अपना एक अलग ही आकर्षण होता है। खासकर नवविवाहिता के लिए यह दिवाली और भी यादगार होती है, क्योंकि वे साथ मिलकर नई यादें बनाते हैं और नई परंपराओं की शुरुआत करते हैं। इस साल कई सितारे जोड़े अपनी शादी के बाद पहली बार दिवाली मना रहे हैं। हिना खान और रॉकी जायसवाल से लेकर शोभिता-नागा इसमें शामिल हैं।
2/7Image Source : Instant bollywood
नागा चैतन्या और शोभिता धूलिपाला ने 4 दिसंबर 2024 में शादी की थी। अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी बीते महीने की 30 तारीख को हुई है। ऐसे में दोनों ही कपल अपनी पहली दिवाली मनाने जा रहे हैं।
3/7Image Source : Instant bollywood
आदर जैन और आलेखा आडवाणी ने इस साल की शुरुआत में 12 जनवरी को शादी की थी और ठीक एक 6 दिन बाद 18 जनवरी को दर्शन रावल भी अपनी गर्लफ्रेंड धराल संग शादी के बंधन में बंधे। इस साल दोनों पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं।
4/7Image Source : Instant bollywood
बालवीर फेम एक्टर देव जोशी ने अपनी लेडी लव आरती से 25 फरवरी 2025 को शादी की। वहीं प्राजक्ता कोली ने भी अपने बॉयफ्रेंड वृशांक कनाल से 25 फरवरी को ही शादी की थी। अब इस बाद दोनों ही कपल पहली दिवाली मना रहे हैं।
5/7Image Source : Instant bollywood
रैपर रफ्तार ने 31 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड मनराज से शादी। वहीं सिंगर अरमान मलिक ने भी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से 2 जनवरी को शादी की थी। दोनों ही कपल्स की ये पहली दिवाली है।
6/7Image Source : Instant bollywood
हिना खान और रॉकी जयसवाल की प्राइवेट वेडिंग इस साल की सबसे चर्चित शादियों में शामिल रही। वहीं प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की शादी ने भी खूब लाइमलाइट लूटी। अब दोनों ही कपल आज पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं।
7/7Image Source : Instant bollywood
सारा खान ने अक्टूबर 2025 में टीवी एक्टर कृष पाठक से दूसरी शादी की है। वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस झील मेहता ने भी अपने बॉयफ्रेंड से इसी साल शादी की। अब ये भी पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं।