इस फिल्म से चुराया गया है 'लापता लेडीज' का आइकॉनिक सीन, बुर्के और घूंघट के फेर में फंसे लोग
इस फिल्म से चुराया गया है 'लापता लेडीज' का आइकॉनिक सीन, बुर्के और घूंघट के फेर में फंसे लोग
किरण राव द्वारा निर्देशित 2024 की बॉलीवुड फिल्म 'लापता लेडीज' को लोगों ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी चर्चित हुई, लेकिन अब इस फिल्म पर प्लेगरिज्म का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
Published : Apr 02, 2025 01:45 pm IST, Updated : Apr 02, 2025 01:45 pm IST
1/6Image Source : Instagram
किरण राव द्वारा निर्देशित 2024 की बॉलीवुड फिल्म 'लापता लेडीज' साहित्यिक चोरी के मुद्दों से जूझ रही है, क्योंकि सोशल मीडिया यूजर्स ने एक चोरी पकड़ ली है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये अरबी शॉर्ट फिल्म, 'बुर्का सिटी' से मेल खाती है। बॉलीवुड फिल्म ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भारत का आधिकारिक नॉमिनेश थी, लेकिन अवॉर्ड जीतने में विफल साबित हुई। अब बुर्का सिटी के एक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों को लग रहा है इसके कुछ सीन 'लापता लेडीज' से मेल खाते हैं।
2/6Image Source : Instagram
एक्स अकाउंट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने साल 2019 की अरबी शॉर्ट फिल्म 'बुर्का सिटी' के एक दृश्य का 56 सेकंड का वीडियो अपलोड किया, जिसमें एक आदमी अपनी पत्नी के साथ बुर्का पहने शॉपिंग मॉल में दिखाई दे रहा है। अनजाने में एक अलग महिला के साथ घर चला जाता है, जिसने भी काला बुर्का पहना हुआ था। नेटिजन्स ने इस समानता को लापता लेडीज के दृश्य से मेल खाता बताया है।
3/6Image Source : Instagram
लापता लेडीज में भी मुख्य कलाकार दीपक अनजाने में अपनी पत्नी फूल की जगह ट्रेन यात्रा के दौरान जया को घर ले जाता है। जब से यह वीडियो वायरल हुआ है, तब से इसे 600000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने बॉलीवुड फिल्म की मौलिकता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अब बॉलीवुड में बिना चोरी के कुछ बन ही नहीं रहा है। वैसे कई लोगों का कहना है कि अब सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ भी छिपा पाना बहुत मुश्किल है।
4/6Image Source : Instagram
एक यूजर ने लिखा, 'तो आप इसे क्या कहेंगे? प्रेरणा या नकल?' हालांकि दूसरे यूजर ने इस पर अपने विचार व्यक्त किए कि कैसे लापता लेडीज ने भारत में एक मुस्लिम से हिंदू संदर्भ में बदलाव किया, ताकि एक कहानी में फिट हो सके। उन्होंने लिखा, 'लापता लेडीज जैसे कॉपी किए गए/प्रेरित काम को ऑस्कर के लिए मूल के रूप में प्रस्तुत किया जाना कपटपूर्ण और दुखद है। उन्होंने भारत में एक मुस्लिम से हिंदू संदर्भ में बदलाव किया, ताकि एक कहानी में फिट हो सके, यह कपटपूर्ण और अनुचित लगता है।'
5/6Image Source : Instagram
कई फैंस ऐसे भी रहे जो इस परिस्थिति में भी आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म का समर्थन कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने फिर बॉलीवुड पर ही निशाना साध दिया और कहा कि पहले गानें और धुनें चोरी होती थीं और अब पूरी फिल्में, उनके कुछ सीन्स, डायलॉग्स और पोस्टर भी चोरी होने लगे हैं।
6/6Image Source : Instagram
बता दें, बॉलीवुड फिल्म का निर्माण किरण राव, आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। हिंदी भाषा की इस फिल्म में नए कलाकार नितांशी गोयल, प्रतिभा रांता और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के कलाकारों में रवि किशन, छाया कदम और सतेंद्र सोनी जैसे मंझे हुए एक्टर भी शामिल हैं। फिल्म की कहानी गहरी बातों को उजागर करती है और गांव के परिवेश में महिलाओं का पक्ष रखती है।