Published : Dec 04, 2025 12:41 pm IST, Updated : Dec 04, 2025 12:41 pm IST
1/6Image Source : Instagram@agastya.nanda
दिसंबर का महीना बॉलीवुड फलि्मों के लिए खास होने वाला है। इस महीने 4 बड़ी फिल्में पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। कल यानी 5 दिसंबर को धुरंधर रिलीज हो रही है। इसके बाद 12 दिसंबर को कपिल शर्मा स्टारर 'किस किस को प्यार करूं-2' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 25 दिसंबर को फिल्म इक्कीस भी रिलीज के लिए तैयार है जिसमें धर्मेंद्र को आखिरी बार पर्दे पर देखा जाएगा। खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए मेकर्स ने 2 स्टारकिड्स पर दांव लगाया है। इनमें अमिताभ बच्चन के पोते अगस्तया नंदा और अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया लीड रोल में नजर आने वाली हैं। (Image Source-Instagram@agastya.nanda)
2/6Image Source : Instagram
फिल्म इक्कीस को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है जो इससे पहले बदलापुर, अंधाधुंध और मैरी क्रिसमस जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। श्रीराम राघवन एक कमाल के राइटर भी हैं और अब तक 1 दर्जन से ज्यादा फिल्मों की कहानी भी लिख चुके हैं। अब इक्कीस में श्रीराम राघवन ने अपना कमाल दिखाया है। (Image Source-Instagram@agastya.nanda)
3/6Image Source : Instagram
बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में इसकी कहानी की झलक देखने को मिल रही है। कहानी भारत के सबसे कम उम्र परमवीर चक्रविजेता सेकेंड लुटिनेंट अरुण खेत्रपाल की है। कहानी में भारतीय सेना के शौर्य को दिखाया जाना है। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। (Image Source-Instagram@agastya.nanda)
4/6Image Source : Instagram
फिल्म में धर्मेंद्र भी आखिरी बार नजर आने वाले हैं। बीते दिनों धर्मेंद्र का निधन हो गया है और अब उन्हें आखिरी बार पर्दे पर देखने के लिए फैन्स भी काफी उत्साहित नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में धर्मेंद्र ने एमएल खेत्रपाल का किरदार निभाया है। (Image Source-Instagram@agastya.nanda)
5/6Image Source : Instagram
फिल्म में 2 स्टारकिड्स हैं जिन पर मेकर्स ने दांव खेला है। अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्या नंदा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अगस्त्या ने ही अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। इसके साथ ही लीड हीरोइन के तौर पर सिमर भाटिया नजर आ रही हैं। (Image Source-Instagram@agastya.nanda)
6/6Image Source : Instagram
सिमर भाटिया बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की भतीजी हैं। सिमर के डेब्यू को लेकर अक्षय कुमार भी काफी उत्साहित हैं और हाल ही में उनके सपोर्ट में एक पोस्ट भी कर चुके हैं। 25 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'इक्कीस' को कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों में से कौन बाजी मार पाता है। (Image Source-Instagram@agastya.nanda)