Published : Mar 06, 2026 11:59 am IST, Updated : Mar 06, 2026 12:26 pm IST
1/6Image Source : Instagram@janhvikapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपने 29वें जन्मदिन का जश्न धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू किया। उन्होंने अलीपिरी से अपनी तीर्थयात्रा शुरू की और आज सुबह तिरुमाला पहुंचीं, जहां उन्होंने तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। वह नंगे पैर मंदिर पहुंचीं। मंदिर की करीब 3550 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ीं और यहां पहुंचकर भगवान का आर्शीवाद लिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने साथी श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके अनुरोध पर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। (Image Source-Instagram@janhvikapoor)
2/6Image Source : Instagram@janhvikapoor
वहीं काम के मोर्चे पर, जाह्नवी फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण के साथ नजर आएंगी। बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' में शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिका में हैं। वेंकट सतीश किलारू द्वारा अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत और प्रमुख प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से निर्मित यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। (Image Source-Instagram@janhvikapoor)
जाह्नवी कपूर ने भी बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना ली है और टॉप हीरोइन्स में गिनी जाने लगी हैं। जाह्नवी की मां श्रीदेवी भी अपने समय की सुपरस्टार रही हैं। बीते साल 2025 में जाह्नवी की 3 बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं। जिसमें से एक ने तो ऑस्कर तक का सफर किया था। हालांकि भले ही ये फिल्म ऑस्कर जीत नहीं पाई लेकिन काफी सुर्खियां बटोरती रही। (Image Source-Instagram@janhvikapoor)
4/6Image Source : Instagram@janhvikapoor
जाह्नवी को आखिरी बार वरुण धवन स्टारर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में देखा गया था। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित श्रॉफ भी लीड रोल्स में नजर आए थे। इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जाह्नवी की फिल्म परम सुंदरी फिल्म में भी नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। (Image Source-Instagram@janhvikapoor)
इसके साथ ही बीते साल जाह्नवी कपूर की फिल्म 'होमबाउंड' भी खूब सुर्खियां बटोरने में सफल रही थी। डायरेक्टर नीरज घेवान की ये फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन की टॉप-50 में भी अपनी जगह बनाने में सफल रही थी। हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाया था। लेकिन फिल्म और इसकी कहानी ने खूब तारीफें बटोरी थीं। (Image Source-Instagram@janhvikapoor)
6/6Image Source : Instagram@janhvikapoor
अब जाह्नवी के खाते में 10 से ज्यादा फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें से कई ऐसी फिल्में जिनके पहले पार्ट्स सुपरहिट रहे हैं। जनमें से एक है दोस्ताना 2 जिसकी इन दिनों शूटिंग चल रही है। इसके साथ ही पेड्डी में भी जाह्नवी को अहम रोल में देखा जाना है। साथ ही कर्ण, संडे, लग जा गले समेत कई प्रोजेक्ट्स आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। (Image Source-Instagram@janhvikapoor)