1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. वीडियो कॉल पर चल रहा था अटपटा ऑडिशन, दूसरी ओर थी कॉमेडी किंग की बेटी, तभी बोला गया उतारों कपड़े, अब सुनाई आपबीती

वीडियो कॉल पर चल रहा था अटपटा ऑडिशन, दूसरी ओर थी कॉमेडी किंग की बेटी, तभी बोला गया उतारों कपड़े, अब सुनाई आपबीती

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Jul 25, 2025 02:11 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 02:16 pm IST
अभिनेता और कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर भी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। वो अपने पापा की तरह ही लोगों को खूब हंसाती हैं। जेमी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और अक्सर सोसल मीडिया पर अपनी लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव हैं, जहां नई-नई फनी रील्स से लोगों का मनोरंजन करती हैं। उन्होंने हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के ऑडिशन के दौरान हुई एक असहज और चिंताजनक घटना के बारे में खुलकर बात की है।
1/7 Image Source : @its_jamielever/Instagram

जेमी ने बताया कि जूम कॉल के माध्यम से आयोजित एक ऑडिशन में उनसे वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतारने की मांग की गई थी, जो उनके लिए एक बड़ा शॉक और चुनौतीभरा अनुभव था। इंटरव्यू के दौरान जेमी ने बताया कि जब उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिला तो वह काफी उत्साहित थीं। शुरुआत में ही उन्हें बताया गया था कि स्क्रिप्ट अभी नहीं दी जाएगी क्योंकि उसे बाद में सुधारा जाएगा।
2/7 Image Source : @its_jamielever/Instagram
जेमी ने बताया कि जूम कॉल के माध्यम से आयोजित एक ऑडिशन में उनसे वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतारने की मांग की गई थी, जो उनके लिए एक बड़ा शॉक और चुनौतीभरा अनुभव था। इंटरव्यू के दौरान जेमी ने बताया कि जब उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिला तो वह काफी उत्साहित थीं। शुरुआत में ही उन्हें बताया गया था कि स्क्रिप्ट अभी नहीं दी जाएगी क्योंकि उसे बाद में सुधारा जाएगा।
तय समय पर उन्हें लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उन्होंने ऑनलाइन जुड़ना था। जेमी को निर्देशकों से बात करने के लिए कहा गया, लेकिन असल में जिस व्यक्ति ने निर्देशक होने का दावा किया, उसने अपना वीडियो चालू नहीं किया और कहा कि वह यात्रा पर है। जेमी ने बताया, 'उसने मुझसे कहा कि मैं इस फिल्म के लिए पूरी तरह फिट हूँ, लेकिन कुछ टेस्ट करने हैं। वह मुझसे ऐसा व्यवहार करने को कह रहा था जो मेरे लिए बहुत असहज था।'
3/7 Image Source : @its_jamielever/Instagram
तय समय पर उन्हें लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उन्होंने ऑनलाइन जुड़ना था। जेमी को निर्देशकों से बात करने के लिए कहा गया, लेकिन असल में जिस व्यक्ति ने निर्देशक होने का दावा किया, उसने अपना वीडियो चालू नहीं किया और कहा कि वह यात्रा पर है। जेमी ने बताया, 'उसने मुझसे कहा कि मैं इस फिल्म के लिए पूरी तरह फिट हूँ, लेकिन कुछ टेस्ट करने हैं। वह मुझसे ऐसा व्यवहार करने को कह रहा था जो मेरे लिए बहुत असहज था।'
उन्होंने बताया कि उनसे कहा गया, 'कल्पना कीजिए कि आपके सामने एक 50 वर्षीय व्यक्ति है, और आप उसे रिझाने की कोशिश कर रही हैं।' इसके बाद बताया गया कि इस किरदार में बोल्ड और अंतरंग दृश्य होंगे और कोई कॉमेडी नहीं होगी। जेमी ने इस पर अपनी असहजता जताई और स्क्रिप्ट पर आधारित ही काम करने का आग्रह किया, लेकिन उनके सामने मौजूद व्यक्ति ने दावा किया कि कोई स्क्रिप्ट नहीं है और सब कुछ इम्प्रोवाइजेशन होगा। उन्होंने कहा कि यदि उनसे वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतारने या कोई बोल्ड एक्टिंग करने को कहा गया तो उन्हें करना होगा। जेमी ने बताया, 'मैंने साफ कर दिया कि मैं ऐसा करने में असहज हूं, लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है और वे मुझे कास्ट करना चाहते हैं।'
4/7 Image Source : @its_jamielever/Instagram

जेमी ने आगे बताया कि वह स्थिति को लेकर बेहद डरी हुई थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कहा, 'अगर आप मुझसे इस वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने की उम्मीद करते हैं तो मुझे इसके बारे में पहले बताया जाना चाहिए था।' इसके बाद उन्होंने तुरंत वीडियो कॉल बंद कर दिया। जेमी को बाद में एहसास हुआ कि वह एक बड़ा घोटाला हो सकता है। उनका मानना था कि अगर वे भोलेपन से काम लेतीं तो उनकी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती थी और उनका शोषण किया जा सकता था।
5/7 Image Source : @its_jamielever/Instagram
जेमी ने आगे बताया कि वह स्थिति को लेकर बेहद डरी हुई थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कहा, 'अगर आप मुझसे इस वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने की उम्मीद करते हैं तो मुझे इसके बारे में पहले बताया जाना चाहिए था।' इसके बाद उन्होंने तुरंत वीडियो कॉल बंद कर दिया। जेमी को बाद में एहसास हुआ कि वह एक बड़ा घोटाला हो सकता है। उनका मानना था कि अगर वे भोलेपन से काम लेतीं तो उनकी वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती थी और उनका शोषण किया जा सकता था।
उन्होंने कहा, 'कास्टिंग की आड़ में कई महिलाओं को धोखा दिया जाता है और फंसाया जाता है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरी सूझबूझ ने मुझे बचा लिया।' जेमी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें लिंक पर क्लिक ही नहीं करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने उस स्थिति में सही निर्णय लेकर खुद को सुरक्षित रखा।
6/7 Image Source : @its_jamielever/Instagram
उन्होंने कहा, 'कास्टिंग की आड़ में कई महिलाओं को धोखा दिया जाता है और फंसाया जाता है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरी सूझबूझ ने मुझे बचा लिया।' जेमी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें लिंक पर क्लिक ही नहीं करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने उस स्थिति में सही निर्णय लेकर खुद को सुरक्षित रखा।
जेमी लीवर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'कस किसको प्यार करूं', 'हाउसफुल 4', 'भूत पुलिस', 'यात्री' और 'क्रैक' शामिल हैं। हास्य और अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली जेमी अब एक बड़े कॉमेडी टूर 'द जेमी लीवर शो' के साथ पूरे अमेरिका में प्रस्तुति देने जा रही हैं। यह टूर 1 अगस्त को सिएटल से शुरू होगा और 31 अगस्त को बोस्टन में समाप्त होगा, जिसमें वे 15 शहरों में अपने फैंस से रूबरू होंगी।
7/7 Image Source : @its_jamielever/Instagram

Advertisement