भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर चुके खेसारी लाल यादव भले ही बिहार विधानसभा चुनावों में विधायकी हार गए हैं, लेकिन उनके लिए यहां तक का सफर किसी चमत्कार से कम नहीं रहा। छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी से चुनाव लड़े खेसारी लाल यादव को 79245 लोगों ने अपने मत से प्यार भेजा। हालांकि खेसारी भाजपा की प्रत्याशी छोटी कुमारी से महज 7600 वोटों से हार गए। लेकिन कभी भजन मंडली में मंजीरा बजाने वाले खेसारी लाल यादव की अथक मेहनत, शानदार सूझबूझ और आज भी अपनी जड़ों के साथ संस्कारों से बंधे रहने जैसी तमाम अच्छाइयों ने उन्हें 24 करोड़ रुपयों का मालिक बनाया है। आज इस खास खबर में हम जानेंगे कैसे कभी लिट्टी चोखा और दूध बेचने वाला एक लड़का भजन मंडली में मंजीरा बजाने लगता है। इसके बाद उसकी मेहनत और पिता की समझदारी रंग लाती है। भोजपुरी फिल्म में 5 हजार से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं और 70 से ज्यादा फिल्मों में हीरो रहे हैं। (Image Source-Instagram@khesari_yadav)
खेसारी लाल यादव बिहार के सारण जिले के छपरा में हुआ था। पिता दिल्ली में रहते थे और भजन मंडली में मंजीरा बजाया करते थे। खेसारी के पिता ने तारीफ करते हुए बताया था कि मेरे बेटे ने मेरे साथ लिट्टी चोखा बेचा है। भजन मंडली में मंजीरा बजाया है और यहां स्कूल में भी खूब संगीत में भाग लिया करता था। खेसारी बचपन से ही संगीत में रुचि रखते थे और स्कूल के दिनों से ही गीतों के कार्यक्रमों का हिस्सा रहे। इसके बाद थोड़े बड़े हुए तो भजन मंडली में खुद ही गाने लगे और धीरे-धीरे संगीत की दुनिया में अपनी जमीन बना ली। (Image Source-Instagram@khesari_yadav)
साल 2013 में पहला ब्रेक मिला और फिल्म झुकता नहीं से अपने करियर की शुरुआत की। देखते ही देखते खेसारी भोजपुरी फिल्मी जगत के सुपरस्टार बन गए। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी तक से उनकी दोस्ती है और कई बार साथ में स्टेज भी शेयर कर चुके हैं। आज दर्जनों फिल्मों के हीरो रह चुके हैं और कई सुपरहिट गाने भी दिए हैं। खेसारी आज 24 करोड़ रुपयों की संपत्ति के मालिक हैं और किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। (Image Source-Instagram@khesari_yadav)
अब तक बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गा चुके हैं। वरुण धवन स्टारर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी गाना गा चुके हैं। अब कॉकटेल-2 में भी एक गाना आ सकता है जिसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। (Image Source-Instagram@khesari_yadav)
खेसारी यादव महज 7600 वोटों से हारे और कड़ी फाइट के बाद उन्हें निराशा हाथ लगी। लेकिन ये भी बात ध्यान रखने वाली है कि खेसारी को 79 हजार से ज्यादा वोट भी मिले हैं। आरजेडी के बैनर से चुनाव लड़ने वाले खेसारी को भाजपा की ही प्रत्याशी से हार मिली है। चुनाव प्रचार के दौरान खेसारी ने एक सभा में राम मंदिर को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया था जिसे उनकी हार की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। (Image Source-Instagram@khesari_yadav)
राम मंदिर को लेकर दिए इस बयान ने कुछ पारंपरागत वोट उनसे छीन लिया। इसके साथ ही आरजेडी की हवा भी बिहार में कोई खास नहीं रही और महज 25 सीटों पर ही सिमट गए हैं। हालांकि खेसारी महज 39 साल के हैं और जबरदस्त फिटनेस रखते हैं। बॉडी और लुक्स के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं और अच्छे सिंगर भी हैं। आने वाले समय में खेसारी जरूर राजनीति में अपना नाम रोशन करने की मंशा रखते हैं। (Image Source-Instagram@khesari_yadav)