कृति सैनन आज मंगलवार को अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 के ट्रेलर लॉन्च को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं। शाहिद कपूर औऱ रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 में कृति भी एक दमदार रोल में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में कृति के किरदार की झलक देखने को मिल रही है और बोल्ड-बिंदास अंदा में उन्होंने कहानी में ग्लैमर का तड़का लगाया है। महज 35 साल की उम्र में स्टारडम के ऊंचे शिखर पर पहुंचने वाली कृति ने कॉकटेल 2 के किरदार के लिए खास तैयारी की थी। इस रोल में फिट होने के लिए कृति को इटली में शूटिंग के दौरान डाइटिंग करनी पड़ी थी। जिसने उन्हें भूखा और चिड़चिढ़ा बना दिया था। हाल ही में कृति ने इसका खुलासा किया है और शाहिद कपूर को इसका प्रत्यक्ष गवाह बताया है। (Image Source-Instagram@kritisanon)
कृति ने फिल्म कॉकटेल के ट्रेलर लॉन्च पर बताया कि 'जिंदगी में पहली बार मैंने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की थी वो भी इटली में। मुझे लगता है कि शाहिद इसकी पुष्टि कर सकते हैं, क्योंकि हर समय मैं काफी भूखी और चिड़चिढ़ी रहा करती थी। हालांकि अंत में सब कुछ सही साबित हुआ।' (Image Source-Instagram@kritisanon)
फिल्म कॉकटेल 2 इसी महीने की 19 तारीख यानी 19 जून 2026 को रिलीज हो रही है। फिल्म में कृति ने एली नाम की बोल्ड और बिंदास लड़की का रोल प्ले किया है। साथ ही रश्मिका भी दिया के रोल में कहानी में रंग भरते नजर आने वाली हैं। शाहिद कपूर ने भी फिल्म में कुणाल का रोल प्ले किया है। (Image Source-Instagram@kritisanon)
फिल्म की पूरी कहानी का खुलासा तो इसके रिलीज के बाद ही हो पाएगा। लेकिन फिल्म के ट्रेलर से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। साथ ही इसके पहले 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल की कहानी भी लोगों के दिमाग में हैं। इस बार भी डायरेक्टर होमी अडजानिया रिश्तों का ऐसा ट्रांयगल लेकर आए हैं जो आपको भावुक करने वाला है। (Image Source-Instagram@kritisanon)
कहानी में 2 लड़कियां हैं और एक लड़का है अब स्वाभाविक है कि तीनों के रिश्ते प्रेम त्रिकोण में उलझने वाले हैं। फिल्म में मस्ती, विदेशी हवाओं का नशा और रिश्तों के गहरे अहसासों को पर्दे पर उकेरने का प्रयास दिख रहा है। (Image Source-Instagram@kritisanon)
अब 19 जून के बाद ही ये तय हो पाएगा कि होमी अडजानिया अपनी कहानी को कहने के विजन में कितने सफल हो पाते हैं। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कितनी असरदार साबित होती है, इसका फैसला होगा 19 जून को। (Image Source-Instagram@kritisanon)