Published : Jan 09, 2025 08:55 am IST, Updated : Jan 09, 2025 12:31 pm IST
1/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड सितारे भी काफी आध्यात्मिक होते हैं। धार्मिक उत्सवों में ये अक्सर पहुंचते हैं। ज्यादातर सितारों के अपने धर्म गुरु भी हैं। अब महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। प्रयागराज में महाकुंभ हो रहा है। संगम किनारे संतों और श्रद्धालुओं का तांता देखने को अभी से मिलने लगा है। अलग-अलग अखाड़ों के संत यहां पहुंच गए हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारों को भी संगम नगरी में आने का न्योता मिल गया है। वहीं कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने खुद संगम नगरी पहुंचने की ठानी है। इस लिस्ट में कौन-कौन है, ये आपको बताते हैं।
2/7Image Source : Instagram
सितारे भी अध्यात्म के रंग में रंगेंगे और महाकुंभ में सितारों से महफिल सजेगी। इस पावन अवसर पर भारत के कई दिग्गज कलाकार इसमें चार चांद लगाने के लिए शामिल होंगे। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस बार संगम में डुबकी लगाएंगे। ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी संगम में स्नान करने के लिए पहुंचने वाली हैं। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने के खास महत्व का लाभ इन सितारों को इस बार मिलने वाला है।
3/7Image Source : Instagram
कहा जा रहा है कि लग्जरी और आधुनिक सुविधाओं वाले शिविरों में ही ये सितारे रुकेंगे और इनके लिए कई तरह के खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं। फिल्मी सितारों के पहुंचने का क्रम पौष पूर्णिमा के साथ ही शुरू होगा। बॉलीवुड, टॉलीवुड से लेकर भोजपुरी के साथ ही टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस जमघट में शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि इन सितारों के गुरु पहले ही पहुंच गए हैं और अब ये अपने गुरुओं की शरण में पहुंचेंगे। अभी इनके आने के दिन और तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। सिक्योरिटी और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
4/7Image Source : Instagram
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के शिविर में अभिनेता विवेक ओबेरॉय पहुंचेंगे। इसके अलावा कई और फिल्मी सितारे भी इसमें शामिल होंगे। इसी तरह जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिविर में भी कई नामी कलाकार शामिल होंगे। दक्षिण भारतीय, असमिया, कन्नड़, तेलगु, तमिल और बांग्ला फिल्मों के कलाकारों के भी पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा देश भर से बड़ी संख्या में कलाकार पहुंचेंगे।
5/7Image Source : Instagram
मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले ही महाकुंभ के लिए वीडियो सीरीज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की थी। उन्हें एशिया के सबसे बड़े केपी ट्रस्ट की ओर से न्योता भेजा गया है। अमिताभ बच्चन का आना लगभग तय माना जा रहा है। वैसे भी ये आयोजन अमिताभ बच्चन के अपने शहर में हो रहा है। जी हां, प्रयागराज अमिताभ बच्चन की जन्मस्थली है। केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि भी की है। ये भी कहा जा रहा है कि अमिताभ के लाडले अभिषेक और उनकी बेटी श्वेता नंदा भी पहुंच सकते हैं।
6/7Image Source : Instagram
महाकुंभ में पायलट बाबा का भी प्रवास है। ऐसे उनके शिष्यों के आने की भी उम्मीद की जा रही है। उनके शिविर में 13 जनवरी से फिल्मी दुनिया के सितारे आने लगेंगे। पायलट बाबा के बुलावे पर राखी सावंत और अनूप जलोटा पहुंचेंगे। सद्गृहस्थ संत दद्दाजी के शिविर में भी सितारों से महफिल सजेगी। राजपाल यादव, आशुतोष राणा और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे समेत कई विदेशी कलाकार दद्दाजी के शिविर में आएंगे और संगम में डुबकी लगाएंगे।
7/7Image Source : Instagram
महाकुंभ में भोजपुरी के कलाकारों के आने की भी उम्मीद जताई जा रही हैं। इनमें भाजपा सांसद मनोज तिवारी और सांसद रवि किशन तो मौजूद ही रहेंगे। इसके अलावा अक्षरा सिंह भी पहुंचेंगी। वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ भी वहां पहुंच सकते हैं। कई और सिंगर-एक्टर भी इसमें शामिल होंगे और महाकुंभ में डुबकी लगाकर धन्य महसूस करेंगे। बता दें, 13 जनवरी से इसका आरंभ हो रहा है।