1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा के रेवाड़ी में मर्डर का VIDEO हुआ वायरल, सिर में 4 बार रॉड मारी, CCTV में कैद हुई वारदात

हरियाणा के रेवाड़ी में मर्डर का VIDEO हुआ वायरल, सिर में 4 बार रॉड मारी, CCTV में कैद हुई वारदात

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 08, 2026 01:27 pm IST,  Updated : Sep 08, 2026 02:53 pm IST

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक शख्स के मर्डर की चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। शख्स के सिर पर 4 बार रॉड से वार कर के उसकी जान ले ली गई है। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

haryana rewari murder- India TV Hindi
हरियाणा के रेवाड़ी में हत्या। Image Source : REPORTER

हरियाणा के रेवाड़ी में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जितेंद्र यादव के रूप में हुई। मर्डर का आरोप जितेंद्र के बपचन के दोस्त व उसके दो दोस्तों पर लगा है। दोस्तों में विवाद की वजह क्या रही, अभी यह सामने नहीं आई है। हत्या की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें दिख रहा है कि सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर एक युवक सड़क किनारे टॉयलेट करने लगता है। तभी कोई पीछे से दोनों हाथों से जोर लगाकर उसके सिर पर रॉड का प्रहार करता है।

मृतक के सिर में चोट के गहरे निशान

घटना की सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस केस में सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए थे। खबरों के अनुसार जितेंद्र खेती बाड़ी संभालता था। जितेंद्र सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे बाइक से डेयरी के लिए निकला था। शाम को उसे गांव के बस अड्डे पर भी देखा गया था। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां जितेंद्र औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। उसके सिर में चोट के गहरे निशान थे।

सुनसान जगह पर किया गया मर्डर

रेवाड़ी के भाड़ावास रोड पर पर जिस जगह मर्डर हुआ, वो इलाका सुनसान है। यहां HPCL प्लांट के पास काफी जमीन खाली पड़ी है। इसी सुनसान जगह को मर्डर के लिए चुना गया। छानबीन के दौरान दूर एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सारा सीन कैद हो गया, जिसमें जितेंद्र के ऊपर रॉड से हमला करने वाला उसका बचपन का दोस्त दिखाई दिया।

CCTV में क्या दिखा?

सीसीटीवी देखने पर पता चला कि सोमवार शाम को भाड़ावास रोड पर ब्लैक थार आती दिखती है। पहले यह थार मेन रास्ते से हटकर संकरे रास्ते पर खड़ी हो जाती है। करीब 2-3 मिनट बाद पास से एक थ्री-व्हीलर भी गुजरता रहा है। जितेंद्र थार से उतरकर टॉयलेट करने गया। कुछ देर बाद जितेंद्र थार से उतरता है और कुछ दूरी पर जाकर टॉयलेट करने लगता है। इस दौरान दो युवक थार से निकलते हैं। एक इधर-उधर देखता है कि कहीं कोई आ तो नहीं रहा। मौका देखकर जितेंद्र के पीछे पहुंचता है और दोनों हाथों का जोर लगाकर सिर में रॉड दे मारी। बता दें कि इससे पहले हरियाणा के सोनीपत जिले में वन विभाग के रिटायर्ड अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मृतक जितेंद्र यादव करीब 5 साल विदेश में भी रहा था। परिवार के मुताबिक, इस दौरान जितेंद्र दो-तीन देशों में रहा। करीब 3 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसे घर बुला लिया। उसके बाद से वह खेती-बाड़ी करने लगा था। जितेंद्र का करीब 18 साल का बेटा व 15-16 साल की बेटी है। मॉडल टाउन पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। (रिपोर्ट: संजय कौशिक)

ये भी पढ़ें- पड़ोस के परिवार को जिंदा जलाने की थी साजिश, आग की चपेट में आकर खुद महिला की हुई मौत

महिला ने पेपर कटर से काटा दो साल के बेटे का गला, पति की शिकायत पर गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।