Published : May 07, 2026 08:59 pm IST, Updated : May 07, 2026 08:59 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@manisharani002
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से मशहूर हुईं मनीषा रानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ एक एक्ट्रेस भी हैं। वह अपने बिंदास और बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वो कई बड़े शोज का हिस्सा भी रही हैं। अपने काम से मनीषा ने हर बार दर्शकों को इंप्रेस किया है, जिसके चलते वे टेलीविजन इंडस्ट्री का चर्चित नाम बन गई हैं। मुंबई में अपने परिवार के साथ रहने वाली बिहार की मनीषा ने मुंबई में करोड़ों का आलीशान घर खरीदा है, जिसकी झलक उनके लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिल जाएगी।
2/7Image Source : Instagram/@manisharani002
बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली मनीषा रानी आज भले ही किसी परिचय की मोहताज नहीं है, लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने अपनी रोजी रोटी के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। कुछ अलग करने की चाह में वह घर से भागकर मुंबई आ गई और अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया। आज वह महीने के करोड़ों रुपये कमा रही हैं।
3/7Image Source : Instagram/@manisharani002
मनीषा रानी का मुंबई में ड्रीम होम खरीदने का सपना पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि 1 साल से बन रहा उनका सपनों का आशियाना फाइनली कंप्लीट हो गया है। यह खुशखबरी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक जरिए फैंस को दी। एक्ट्रेस ने अपने नए घर में गृहप्रवेश की पूजा की। इस दौरान उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना था।
4/7Image Source : Instagram/@manisharani002
करोड़ों में बने मनीषा रानी के इस आशियाने की झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। झलक दिखला जा 11 की विजेता मनीषा ने अपने नए घर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए, लिखा- 'अपने नए घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का स्वागत करते हुए।' गृह प्रवेश किया।
5/7Image Source : Instagram/@manisharani002
बिहार की लड़की मनीषा रानी एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रियलिटी स्टार हैं, जिन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 के जरिए जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने बिहार से मुंबई तक का संघर्षपूर्ण सफर तय किया और अब वे मुंबई में लग्जरी लाइफ जी रही हैं। अपनी देसी बोली और बेबाक अंदाज से घर-घर पहचान बनाने वाली मनीषा जल्द ही लोगों के दिलों में राज करने लगी।
6/7Image Source : Instagram/@manisharani002
बिग बॉस में मनीषा रानी ने बताया कि जब वह 8 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे और उनके पिता ने अकेले ही उन्हें और उनके चार भाई-बहनों को पाला। मनीषा रानी ने अपनी पढ़ाई मुंगेर से पूरी की और उसके बाद डांस सीखने के लिए बिहार छोड़कर कोलकाता चली गईं। कोलकाता में उन्होंने गुजारा करने के लिए वेट्रेस और बैकग्राउंड डांसर जैसे कई तरह के काम किए।
7/7Image Source : Instagram/@manisharani002
मनीषा रानी पहली बार भारतीय टेलीविजन पर डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सीजन 5 में नजर आईं, जहां उन्हें पहले ही राउंड में बाहर कर दिया गया था। इसके बाद 2020 में उन्होंने &TV के सीरियल 'गुड़िया हमारी सभी पे भारी' में एक छोटा सा रोल किया। 2023 में लगभग 9 साल के संघर्ष के बाद, मनीषा रानी ने रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में हिस्सा लिया, जहां वह दूसरी रनर-अप रहीं। इस शो के बाद उनकी किस्मत चमक गई।