1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. मनीषा रानी की चमकी किस्मत, पहली बार टीवी पर लीड रोल में आएंगी नजर

मनीषा रानी की चमकी किस्मत, पहली बार टीवी पर लीड रोल में आएंगी नजर

Written By: India TV News Desk, Edited By: Jaya Dwivedie
Published : Dec 26, 2024 08:58 pm IST,  Updated : Dec 26, 2024 08:58 pm IST
मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने मस्तमौला अंदाज और हंसमुख स्वभाव के लिए फेमस हुईं। वही मनीषा रानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। ऐसा ही उनका एक इंस्टाग्राम पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर मनीषा रानी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।
1/7 Image Source : Instagram
मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अपने मस्तमौला अंदाज और हंसमुख स्वभाव के लिए फेमस हुईं। वही मनीषा रानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। ऐसा ही उनका एक इंस्टाग्राम पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर मनीषा रानी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।
मनीषा ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उनके मजेदार वीडियो और बोलने का अनोखा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' ने उन्हें एक नई पहचान दी और अब वह टीवी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं।
2/7 Image Source : Instagram
मनीषा ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उनके मजेदार वीडियो और बोलने का अनोखा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' ने उन्हें एक नई पहचान दी और अब वह टीवी की दुनिया में कदम रख चुकी हैं।
मनीषा रानी ने बहुत ही जल्दी एक्टिंग में डब्यू कर लिया है। मनीषा रियलटी शो के बाद अब एक और टीवी शो में नजर आने वाली हैं। मनीषा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए शो के पोस्टर को रिलीज किया। उनका यह शो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है।
3/7 Image Source : Instagram
मनीषा रानी ने बहुत ही जल्दी एक्टिंग में डब्यू कर लिया है। मनीषा रियलटी शो के बाद अब एक और टीवी शो में नजर आने वाली हैं। मनीषा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए शो के पोस्टर को रिलीज किया। उनका यह शो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है।
मनीषा रानी 'हाले दिल' शो में लीड रोल करने वाली हैं। मनीषा ने अपने किरदार और इसकी कहानी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'शो में भी मेरा वही रोल है जो मेरा असल जीवन में है।'
4/7 Image Source : Instagram
मनीषा रानी 'हाले दिल' शो में लीड रोल करने वाली हैं। मनीषा ने अपने किरदार और इसकी कहानी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'शो में भी मेरा वही रोल है जो मेरा असल जीवन में है।'
मनीषा रानी ने कहा, 'यह शो काफी मजेदार होने वाला है और ये कहानी आम लड़कियों की कहानी से भी मिलती-जुलती है।' रियलटी शो के बाद मनीषा रानी पहली बार किसी शो में लीड रोल करने वाली हैं। उन्होंने पहले बैकग्राउंड डासर बनकर भी काम किया हैं। मनीषा झलक दिखला जा की विजेता भी रह चुकी हैं।
5/7 Image Source : Instagram
मनीषा रानी ने कहा, 'यह शो काफी मजेदार होने वाला है और ये कहानी आम लड़कियों की कहानी से भी मिलती-जुलती है।' रियलटी शो के बाद मनीषा रानी पहली बार किसी शो में लीड रोल करने वाली हैं। उन्होंने पहले बैकग्राउंड डासर बनकर भी काम किया हैं। मनीषा झलक दिखला जा की विजेता भी रह चुकी हैं।
मनीषा का किरदार एक मजबूत महिला का है, जो हालातों से जूझते हुए अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करती है। यह किरदार न सिर्फ मनीषा के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी खास है। मनीषा के फैंस हमेशा उनकी तारीफ करते नहीं थकते। उनके नए शो के बारे में भी सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।
6/7 Image Source : Instagram

एक इंटरव्यू में मनीषा ने बताया कि यह शो उनके लिए बहुत खास है। उन्होंने कहा, 'मुझे इस शो में काम करके बहुत मजा आ रहा है। यह मेरे करियर के लिए एक बड़ा मौका है।' बिग बॉस के बाद उन्हें यह समझ में आया कि लोग उन्हें कितना प्यार करते है और वह इस प्यार को आगे बढ़ाना चाहती हैं। मनीषा रानी ने कहा, 'वह आगे और भी बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती हैं।'
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement