1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. मेडिकल की पढ़ाई, 17 साल इंडस्ट्री में किया संघर्ष, फिर विक्की कौशल की 'छावा' से मचाई धूम

मेडिकल की पढ़ाई, 17 साल इंडस्ट्री में किया संघर्ष, फिर विक्की कौशल की 'छावा' से मचाई धूम

Published : Jul 26, 2025 11:22 am IST,  Updated : Jul 26, 2025 11:22 am IST
विक्की कौशल की 'छावा' में कवि कलश के रूप में नजर आए इस एक्टर ने अब वेब सीरीज 'रंगीन' से ओटीटी की दुनिया में धूम मचा दिया है। ये उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने कई सालों तक संघर्ष करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उसने मेडिकल की पढ़ाई की और फिर एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया।
1/7 Image Source : Instagram/@vineet_ksofficial
विक्की कौशल की 'छावा' में कवि कलश के रूप में नजर आए इस एक्टर ने अब वेब सीरीज 'रंगीन' से ओटीटी की दुनिया में धूम मचा दिया है। ये उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने कई सालों तक संघर्ष करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उसने मेडिकल की पढ़ाई की और फिर एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया।
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम 'विनीत कुमार सिंह' है। हाल ही में कई वेब शोज और फिल्मों के साथ 'रंगीन' भी 25 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इसमें विनीत कुमार सिंह लीड रोल में है। इस सीरीज में एक्टर का अभिनय नेटिजन्स को बहुत पसंद आ रहा है और वह उनके काम की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@vineet_ksofficial
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उनका नाम 'विनीत कुमार सिंह' है। हाल ही में कई वेब शोज और फिल्मों के साथ 'रंगीन' भी 25 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इसमें विनीत कुमार सिंह लीड रोल में है। इस सीरीज में एक्टर का अभिनय नेटिजन्स को बहुत पसंद आ रहा है और वह उनके काम की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
विनीत कुमार सिंह का जन्म 28 अगस्त, 1978 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद 'रंगीन' एक्टर ने मेडिकल की डिग्री हासिल की। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया। मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद, उन्होंने डॉक्टरी का पेशा छोड़ एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया।
3/7 Image Source : Instagram/@vineet_ksofficial
विनीत कुमार सिंह का जन्म 28 अगस्त, 1978 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद 'रंगीन' एक्टर ने मेडिकल की डिग्री हासिल की। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया। मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बावजूद, उन्होंने डॉक्टरी का पेशा छोड़ एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया।
विनीत कुमार सिंह ने छोटी भूमिकाओं से शुरुआत की और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है जो 17 साल बाद खत्म हुआ। उन्हें 2017 में आई फिल्म 'मुक्काबाज' के बाद पहचाना जाने लगा। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने श्रवण सिंह नाम के एक बॉक्सर की भूमिका निभाई थी। एक्टर ने इस किरदार के लिए लगभग 2 साल तक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली थी। वह इस फिल्म के सह-लेखक भी थे।
4/7 Image Source : Instagram/@vineet_ksofficial
विनीत कुमार सिंह ने छोटी भूमिकाओं से शुरुआत की और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है जो 17 साल बाद खत्म हुआ। उन्हें 2017 में आई फिल्म 'मुक्काबाज' के बाद पहचाना जाने लगा। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने श्रवण सिंह नाम के एक बॉक्सर की भूमिका निभाई थी। एक्टर ने इस किरदार के लिए लगभग 2 साल तक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली थी। वह इस फिल्म के सह-लेखक भी थे।
इसके बाद, वह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सहायक भूमिका में नजर आए। फिर 2013 में 'अग्ली' और 2018 में 'गोल्ड' में जहां उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाई। 2019 में वह भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू अभिनीत 'सांड की आंख' का भी हिस्सा थे। उनकी वेब सीरीज की बात करें तो, वह 2019 में इमरान हाशमी के साथ 'बार्ड ऑफ ब्लड' और 2023 में 'रंगबाज' में नजर आ चुके हैं।
5/7 Image Source : Instagram/@vineet_ksofficial
इसके बाद, वह 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सहायक भूमिका में नजर आए। फिर 2013 में 'अग्ली' और 2018 में 'गोल्ड' में जहां उन्होंने अक्षय कुमार के साथ एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभाई। 2019 में वह भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू अभिनीत 'सांड की आंख' का भी हिस्सा थे। उनकी वेब सीरीज की बात करें तो, वह 2019 में इमरान हाशमी के साथ 'बार्ड ऑफ ब्लड' और 2023 में 'रंगबाज' में नजर आ चुके हैं।
इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने उन्हें खास पहचान दिलाई, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। उन्होंने इस फिल्म में कवि कलश का किरदार निभाया था। वे एक कवि, करीबी दोस्त और संभाजी महाराज के सबसे बड़े सहयोगी थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि विनीत कुमार सिंह ने महेश मांजरेकर को असिस्ट किया था और सफलता पाने से पहले पर्दे के पीछे काम भी किया था।
6/7 Image Source : Instagram/@vineet_ksofficial
इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने उन्हें खास पहचान दिलाई, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। उन्होंने इस फिल्म में कवि कलश का किरदार निभाया था। वे एक कवि, करीबी दोस्त और संभाजी महाराज के सबसे बड़े सहयोगी थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि विनीत कुमार सिंह ने महेश मांजरेकर को असिस्ट किया था और सफलता पाने से पहले पर्दे के पीछे काम भी किया था।
'रंगीन' एक डार्क कॉमेडी ड्रामा है जो विनीत कुमार सिंह के किरदार आदर्श पर केंद्रित है। उसकी जिंदगी तब पलट जाती है जब उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी चुपके से जिगोलो को नौकरी पर रख रही है। बदला लेने के लिए, वह खुद एक जिगोलो बन जाता है। लेकिन, जैसे ही वह इस अनजानी दुनिया में कदम रखता है। उसे अपने दुखद अतीत का सामना करना पड़ता है।
7/7 Image Source : Instagram/@vineet_ksofficial

Advertisement