Published : Sep 12, 2025 04:04 pm IST, Updated : Sep 12, 2025 04:04 pm IST
1/7Image Source : jhangianipreeti/Instagram
साल 2000 में रिलीज हुई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, बल्कि इंडस्ट्री को कई नए चेहरे भी दिए। फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिकाओं में थे, लेकिन इसके साथ ही छह नए कलाकारों ने भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्हीं में से एक थीं प्रीति झंगियानी, जिन्होंने फिल्म में 'किरण' का किरदार निभाया था।
2/7Image Source : jhangianipreeti/Instagram
फिल्म 'मोहब्बतें' में प्रीति झंगियानी ने जिस मासूमियत और सादगी के साथ अपने किरदार को निभाया, उसने उन्हें रातोंरात एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। उनकी भोली मुस्कान, साफ-सुथरी छवि और दिल छू लेने वाला अभिनय दर्शकों को इतना पसंद आया कि वो उस दौर के युवाओं का क्रश बन गईं। हालांकि यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी, लेकिन इससे पहले वह कुछ साउथ इंडियन फिल्मों और एडवर्टाइजमेंट्स में नजर आ चुकी थीं।
3/7Image Source : jhangianipreeti/Instagram
मगर 'मोहब्बतें' ने उन्हें असली पहचान दिलाई और फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ। 'मोहब्बतें' के बाद प्रीति ने कई फिल्मों में काम किया, जैसे ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘वाह! तेरा क्या कहना’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘चेहरा’, ‘चाहत एक नशा’ आदि। हालांकि इनमें से कुछ फिल्मों को पहचान मिली, लेकिन कोई भी फिल्म 'मोहब्बतें' जैसी सफलता नहीं दिला सकी। धीरे-धीरे वह फिल्मों से दूर होती चली गईं और लाइमलाइट से बाहर निकल गईं।
4/7Image Source : jhangianipreeti/Instagram
प्रीति ने कई क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी हाथ आजमाया, जिसमें तेलुगु, मलयालम और पंजाबी फिल्में शामिल हैं। लेकिन बॉलीवुड में वह फिर से वैसी पहचान नहीं बना पाईं जैसी उन्हें ‘मोहब्बतें’ से मिली थी। आज प्रीति झंगियानी की उम्र 45 साल हो चुकी है, लेकिन उनकी खूबसूरती और आकर्षण में कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में उन्हें फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स 2025 में देखा गया, जहां वे लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनका ये लुक देखकर फैंस को एक बार फिर 'मोहब्बतें' वाली प्रीति याद आ गईं।
5/7Image Source : jhangianipreeti/Instagram
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं और लोग एक बार फिर उन्हें अपना बचपन का क्रश कहकर उनकी तारीफ करने लगे। किसी ने लिखा, 'प्रीति अब भी वैसी ही मासूम लगती हैं', तो किसी ने कहा, 'लाल साड़ी में उन्होंने फिर से किरण की याद दिला दी।' उनके फैंस आज भी उन्हें उसी मासूम किरण के रूप में याद करते हैं, जिसने कभी प्यार की ताकत पर यकीन करने वाले लड़के समीर की जिंदगी में रंग भर दिए थे।
6/7Image Source : jhangianipreeti/Instagram
प्रीति झंगियानी अब सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं रहीं, बल्कि वह प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। वे Swen Entertainment Pvt. Ltd. नाम की प्रोडक्शन कंपनी की को-ओनर हैं और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्हें एक सोशल ड्रामा फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ में देखा गया था, जो एक गंभीर विषय पर आधारित थी। इस फिल्म में उन्होंने दमदार भूमिका निभाई और अपने अभिनय की परिपक्वता भी दिखाई।
7/7Image Source : jhangianipreeti/Instagram
प्रीति ने मॉडल और अभिनेता परवीन डबास से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं। वे अब फैमिली और काम दोनों को बैलेंस करते हुए एक शांत और निजी जीवन जी रही हैं। इसके साथ ही वे सोशल वर्क और महिलाओं के लिए प्रेरणादायक सेमिनार में भी हिस्सा लेती हैं। प्रीति झंगियानी भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों, लेकिन उनकी मुस्कान आज भी लोगों को याद है।