Published : Mar 29, 2026 03:55 pm IST, Updated : Mar 29, 2026 03:55 pm IST
1/7Image Source : SG from Divyanka Tripathi Dahiya YT
टेलीविजन के सबसे प्यारे कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, क्योंकि वे अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने नए व्लॉग में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कुछ खास अपडेट दी है, जिससे फैंस को उनके इमोशनल और दिल को छू लेने वाले पलों को करीब से देखने का मौका मिला।
2/7Image Source : SG from Divyanka Tripathi Dahiya YT
दिव्यांका ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह अपने बच्चे से कैसे बातें करती रही हैं और पॉजिटिव चीजों पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे हमेशा लगता है कि अगर कोई आपको अच्छी चीजें करने के लिए प्रेरित कर रहा है, जैसे कि पॉजिटिव बातें करना, अच्छा संगीत सुनना, अच्छी फिल्में या कंटेंट देखना और अच्छी संगत में रहना तो ये सभी अच्छी चीजें हैं... तो फिर इन्हें क्यों न अपनाया जाए? मेरा मानना है कि ये चीजें बच्चे के विकास में मदद करती हैं।'
3/7Image Source : SG from Divyanka Tripathi Dahiya YT
एक्ट्रेस ने कहा, 'कुछ दिन पहले मैं बहुत ज्यादा थक गई थी और सोने चली गई। शुक्र है कि अब बच्चे के किक मारने का दौर शुरू हो गया है, इसलिए मैं बच्चे की किक महसूस कर पा रही थी। अचानक रात में मुझे बहुत सारी किक महसूस होने लगीं तो मैंने बोलना शुरू किया और कहा, 'यह क्या हो रहा है? क्या अंदर कोई पार्कौर चल रहा है, या स्किपिंग, या जंपिंग जैक्स? मेरा मतलब है यह विवेक दहिया का बच्चा है तो जंपिंग जैक्स करना तो बनता है!' फिर मैंने कहा, 'ठीक है, क्या तुम कोई कविता सुनना चाहते हो?' मैंने एक प्यारी सी कविता गाई जो मैंने अपने बचपन में सिंगिंग क्लास के दौरान सीखी थी और उसके बाद वह शांत हो गया।'
4/7Image Source : SG from Divyanka Tripathi Dahiya YT
दिव्यांका ने बताया कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान हर दिन कम से कम 30-45 मिनट चलने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं असल में छत पर चलते हुए आप सबसे बात करने का प्लान बना रही थी। वैसे भी यह सलाह दी जाती है कि आप दिन में 30 से 45 मिनट तक चलें, जितना आप चल सकें।'
5/7Image Source : SG from Divyanka Tripathi Dahiya YT
दिव्यांका ने प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली खाने की क्रेविंग्स के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया, 'मैंने आज तक कभी आम नहीं खाया। मुझे आम बिल्कुल पसंद नहीं हैं। मतलब किसे आम पसंद नहीं होते? खरबूजा खाने के बाद मुझे किक महसूस होती है। अनार और संतरे का जूस पीने के बाद भी मुझे किक महसूस होती है तो अब, बच्चे की खातिर मैं आम खाऊंगी।'
6/7Image Source : SG from Divyanka Tripathi Dahiya YT
विवेक ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर दिव्यांका के लिए एक खास बेबी शावर प्लान किया। उन्होंने दिव्यांका से तैयार होने को कहा, क्योंकि उन्हें एक गृह-प्रवेश पूजा में शामिल होना था। हालांकि, जब वह वहां पहुंचीं तो अपने दोस्तों द्वारा प्लान किए गए प्यारे सरप्राइज को देखकर वह भावुक हो गईं। उनके दोस्तों ने ही उनके लिए बेबी शावर सेरेमनी का आयोजन किया था।
7/7Image Source : SG from Divyanka Tripathi Dahiya YT
दिव्यांका और विवेक ने अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाए गए अपने बेबी शावर सेलिब्रेशन की झलकियां भी शेयर कीं, जिसमें कई दिल को छू लेने वाले पल देखने को मिले। बता दें कि टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के लगभग 10 साल बाद पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं।