Published : Sep 04, 2025 11:21 am IST, Updated : Sep 04, 2025 11:21 am IST
1/6Image Source : Instagram@narayanishastri
आहट, रिश्तों का चक्रव्यूह और फिर कोई है जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री हाल ही में भिखारी के कपड़े पहने हाथ में प्लेट लिए नजर आईं। नारायणी ने टूटा चश्मा पहना हुआ था और गंदे बालों के साथ हाथ में थाली लेकर भिखारियों की तरह गाना गा रही थी। इसका वीडियो वायरल हो गया और फैन्स ने भी सवाल खड़े कर दिए कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि टीवी की धाकड़ एक्ट्रेस को भीख मांगनी पड़ रही है। (फोटो साभार-Instagram@narayanishastri)
2/6Image Source : Instagram@narayanishastri
दरअसल नारायणी ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे भिखारी बनी हुई हैं और हाथ में मंजीरा लेकर गाना गा रही हैं। ठीक उसी स्टाइल में जिसमें भिखारी गाया करते हैं। इस वीडियो को नारायणी ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं अपने प्रोफेशन को कभी भी बदल सकती हूं... लेकिन सीरियस बात ये है कि मुझे अपने काम के बारे में यही सबसे ज्यादा पसंद है कि मैं कुछ भी बन सकती हूं।' (फोटो साभार-Instagram@narayanishastri)
3/6Image Source : Instagram@narayanishastri
नारायणी ने ये वीडियो अपने किसी शूटिंग सीन से शेयर किया है। ये सीन भी किसी कहानी में फिल्माए दृश्य का लग रहा है। जब नारायणी ने इस वीडियो को शेयर किया तो फैन्स को उनकी चिंता सताने लगी। इतना ही नहीं कमेंट्स में फैन्स ने उनका हाल चाल पूछ डाला। (फोटो साभार-Instagram@narayanishastri)
4/6Image Source : Instagram@narayanishastri
हालांकि बाद में लोगों को भी समझ आ गया कि ये वीडियो केवल शूट के लिए फिल्माया गया है। बता दें कि नारायणी टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं और अब तक 2 दर्जन से ज्यादा सीरियल्स में और ओटीटी सीरीज में काम कर चुकी हैं। (फोटो साभार-Instagram@narayanishastri)
5/6Image Source : Instagram@narayanishastri
नारायणी टीवी के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। नारायणी को इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। नारायणी भी अपने फैन्स के साथ अपडेट और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। (फोटो साभार-Instagram@narayanishastri)
6/6Image Source : Instagram@narayanishastri
बीते साल टीवी पर आया सीरियल लाल बनारसी में भी नारायणी नजर आई थीं। इसके साथ ही नयोनतारा नाम की सीरीज में भी नारायणी में अच्छा किरदार निभाया है। ओटीटी की सीरीज गंदी बात में भी किरदार किया था और खूब सुर्खियां बटोरी थीं। (फोटो साभार-Instagram@narayanishastri)