नसीरुद्दीन शाह: नेशनल अवॉर्ड विनिंग अभिनेता के 6 बयान जो बने बवंडर, खूब हुआ विवाद
नसीरुद्दीन शाह: नेशनल अवॉर्ड विनिंग अभिनेता के 6 बयान जो बने बवंडर, खूब हुआ विवाद
दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता अब तक तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। लेकिन, अपने कुछ बयानों से खलबली भी पैदा कर चुके हैं।
Published : Jul 20, 2025 06:35 pm IST, Updated : Jul 20, 2025 06:35 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@naseeruddin49
नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी सिनेमा में अपने परिपक्व अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई और हर किरदार को बखूबी पर्दे पर पेश किया। हालांकि, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की बारीकियां सीखने वाले नसीर ने सिनेमा के जरिए दर्शकों को हमेशा कुछ नया और लाजवाब दिया। अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा, नसीर अपनी बेबाकी के लिए भी सुर्खियां बटोरते थे। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्मे नसीर 20 जुलाई को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आइए उनके कुछ ध्यान खींचने वाले बयानों पर एक नजर डालते हैं।
2/8Image Source : Instagram/@naseeruddin49
अमिताभ बच्चन की फिल्म पर कमेंट- नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमिताभ बच्चन ने कोई बेहतरीन फिल्म नहीं की है, यहां तक कि 'शोले' भी सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म थी, क्लासिक नहीं। उनकी इस टिप्पणी से बिग बी के प्रशंसक नाराज हो गए और उनकी खूब आलोचना हुई।
3/8Image Source : PTI
राजेश खन्ना को कहा एवरेज एक्टर- नसीर ने एक बयान में कहा था कि 70 का दशक बॉलीवुड का सबसे औसत दौर था और उन्होंने राजेश खन्ना को एक औसत कलाकार बताया था। इस बयान पर विवाद हुआ और राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने सार्वजनिक रूप से इसकी आलोचना की। बाद में नसीरुद्दीन शाह ने माफी भी मांगी।
4/8Image Source : Instagram/@ratnapathakshah
मुस्लिमों को डर के साथ जीना होगा- साल 2018 में बुलंदशहर हिंसा के बाद नसीर ने कहा था, ‘मुझे डर है कि मेरे बच्चे अपने मुस्लिम नामों की वजह से भीड़ का शिकार हो सकते हैं।’ इस बयान पर काफी विवाद हुआ था और सोशल मीडिया पर उन्हें देशद्रोही तक कहा गया था।
5/8Image Source : Instagram
अनुपम खेर को बताया जोकर- नसीर ने साथी अभिनेता अनुपम खेर पर कहा, ‘अनुपम खेर एक जोकर हैं और उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।’ इस पर अनुपम खेर ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, ‘आपका पूरा जीवन हताशा से भरा रहा है।’ यह विवाद कई दिनों तक चर्चा में रहा।
6/8Image Source : Youtube/prime video india
केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स पर कमेंट- नसीरुद्दीन शाह ने इन फिल्मों को मुस्लिम विरोधी दुष्प्रचार फैलाने वाला बताया था। उन्होंने कहा था कि ये फिल्में नफरत फैलाने के लिए बनाई गई हैं। इस बयान के लिए उन्हें ट्रोल किया गया और देश के धार्मिक माहौल को लेकर उनकी मंशा पर सवाल उठाए गए।
7/8Image Source : Youtube/prime video india
विराट कोहली पर कमेंट- नसीरुद्दीन शाह ने देश के पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली पर भी टिप्पणी की और उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, लेकिन 'बुरा व्यवहार करने वाला' खिलाड़ी बताया।
8/8Image Source : Instagram/@ratnapathakshah
इन तमाम विवादों के बावजूद, एक ही चीज जो सिनेमा प्रेमियों को हमेशा नसीरुद्दीन से बांधे रखती है, वो है उनका अभिनय। एक ऐसा अभिनय जिसने कई फिल्मों में नए आयाम छुए, एक ऐसा अभिनय जो दर्शकों की भावनाओं तक पहुंचा, या एक ऐसा खलनायक जिसका किरदार देखकर रूह कांप जाती थी। उनका संजीदा अभिनय आज भी प्रशंसकों को आकर्षित करता है।