1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. फैन्स ने दिया 'लेडी सुपरस्टार' का टैग, एक्ट्रेस ने जोड़ लिए हाथ, स्पेशल पोस्ट कर की खास गुजारिश

फैन्स ने दिया 'लेडी सुपरस्टार' का टैग, एक्ट्रेस ने जोड़ लिए हाथ, स्पेशल पोस्ट कर की खास गुजारिश

Written By: Shyamoo Pathak
Published : Mar 05, 2025 12:26 pm IST,  Updated : Mar 05, 2025 12:47 pm IST
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में 'लेडी सुपरस्टार' के नाम से पॉपुलर खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा बीते दिनों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ समय पहले नयनतारा का धनुष से हुआ विवाद सोशल मीडिया में खूब छाया रहा। अब नयनतारा ने एक और पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फैन्स से एक खास गुजारिश भी की है। जिसमें नयनतारा ने कहा कि उन्हें 'लेडी सुपरस्टार' के नाम से न बुलाया जाए। इसकी जगह उनका नाम लिया जाए क्योंकि यही उनके दिल के सबसे करीब है।
1/7 Image Source : Instagram

नयनतारा ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में नयनतारा ने लिखा, 'आपमें से कई लोगों ने मुझे विनम्रतापूर्वक 'लेडी सुपरस्टार' कहा है, यह उपाधि आपके अपार स्नेह से पैदा हुई है। मुझे इतनी मूल्यवान उपाधि से विभूषित करने के लिए मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं। हालांकि, मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि आप मुझे 'नयनतारा' कहकर बुलाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे लगता है कि यही नाम मेरे दिल के सबसे करीब है।
2/7 Image Source : Instagram

यह दर्शाता है कि मैं सिर्फ एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक व्यक्ति के रूप में कौन हूं। उपाधियां और प्रशंसाएं अमूल्य हैं, लेकिन वे कभी-कभी एक ऐसी छवि बना सकते हैं जो हमें हमारे काम, हमारी कला और आपके, दर्शकों के साथ साझा किए गए बिना शर्त बंधन से अलग करती हैं।'
3/7 Image Source : Instagram
यह दर्शाता है कि मैं सिर्फ एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक व्यक्ति के रूप में कौन हूं। उपाधियां और प्रशंसाएं अमूल्य हैं, लेकिन वे कभी-कभी एक ऐसी छवि बना सकते हैं जो हमें हमारे काम, हमारी कला और आपके, दर्शकों के साथ साझा किए गए बिना शर्त बंधन से अलग करती हैं।'
नयनतारा ने आगे कहा कि प्रशंसकों के साथ उनका रिश्ता किसी भी लेबल से परे है, 'मेरा मानना ​​​​है कि हम सभी प्यार की भाषा साझा करते हैं जो हमें सभी सीमाओं से परे जोड़े रखती है। हालांकि भविष्य हम सभी के लिए अप्रत्याशित हो सकता है, मुझे बहुत खुशी है कि आपका अमिट समर्थन निरंतर बना रहेगा और आपका मनोरंजन करने के लिए मेरी कड़ी मेहनत भी बनी रहेगी। सिनेमा वह है जो हमें एकजुट रखता है, और आइए हम इसे एक साथ मनाते रहें।'
4/7 Image Source : Instagram

काम के मोर्चे पर नयनतारा अपनी आगामी फिल्म 'टेस्ट' की रिलीज के लिए तैयारी कर रही हैं, जो सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा अभी बाकी है। इसके अतिरिक्त उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिनमें 1960 से मन्नानगट्टी, डियर स्टूडेंट्स, टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स, रक्कायिर, ममूटी और मोहन के साथ एमएमएमएन और निर्देशक विष्णु एडावन के साथ एक अनाम परियोजना शामिल है।
5/7 Image Source : Instagram

नयनतारा ने अपने करियर में अब तक 82 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुकी हैं। नयनतारा ने साल 2003 में फिल्म 'मानासिनाक्कारे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'विस्मयाथुंबाटू' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। 2000 के दशक में ही नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरहिट एक्ट्रेस बन गईं थीं।
6/7 Image Source : Instagram

नयनतारा ने साउथ के सभी बड़े सुपरस्टार्स के साथ फिल्में दी है। इतना ही नहीं नयनतारा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान में भी नयनतारा ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए थे।
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement