पंकज धीर की प्रेयर मीट में शामिल हुए फिल्मी सितारे, बेटे निकितिन के चेहरे पर दिखी उदासी
पंकज धीर की प्रेयर मीट में शामिल हुए फिल्मी सितारे, बेटे निकितिन के चेहरे पर दिखी उदासी
पंजक धीर की प्रेयर मीट बीते दिन इस्कॉन टेंपल में रखी गई। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई फिल्मी सितारे पहुंचे। महाभारत की कास्ट से लेकर कई और दिग्गज एक्टर इस दौरान नजर आए। इसमें शिल्पा शेट्टी, मोहित रैना, जैकी श्रॉफ, रंजीत, मुकेश ऋषि, पुनीत इस्सर, रजत बेदी जैसे नाम शामिल हैं।
Published : Oct 18, 2025 01:49 pm IST, Updated : Oct 18, 2025 01:49 pm IST
1/8Image Source : viral bhayani
मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में दिग्गज अभिनेता पंकज धीर की स्मृति में एक प्रार्थना सभा आयोजित की घई। इसमें कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, जायद खान, सुरेश ओबेरॉय, रजत बेदी और रमेश तौरानी सहित फिल्म जगत के कई सितारे शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मौके पर निकितिन धीर भी अपनी पत्ती के साथ मौजूद रहे।
2/8Image Source : viral bhayani
'महाभारत' के अर्जुन यानी फिरोज खान अपने पूरे परिवार के साथ प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंचे थे। उनके अलावा मोहित रैना, आदित्य पंचोली और मुकेश ऋषि भी मंदिर के बार नजर आए।
3/8Image Source : Viral Bhayani
दिग्गज एक्टर रंजीत अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों भी नजर आईं। वहीं पंकज धीर के करीबी दोस्त और 'महाभारत' के दुर्योधन पुनीत इस्सर भी प्रेयर मीट में मौजूद रहे।
4/8Image Source : viral bhayani
राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर भी अपने पति और एक्टर अनूप सोनी के साथ पहुंचीं। इसके अलावा सोनूद और रमेश तौरानी भी प्रेयर मीट का हिस्सा बने।
5/8Image Source : viral bhayani
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी इस प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंचे थे। महाभारत फेम एक्टर मुकेश खन्ना भी पंकज धीर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
6/8Image Source : Viral Bhayani
जैकी श्रॉफ और जॉनी लीवर भी पंकज धीर को श्रद्धांजलि देने के लिए इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे।
7/8Image Source : Viral Bhayani
'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से फिर चर्चा में आए रजत बेदी भी इंस्कॉन मंदिर में जाते दिखे। हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी प्रेयर मीट में शामिल हुईं। उर्वशी ढोलकिया भी नजर आईं।
8/8Image Source : Viral Bhayani
विवेक ओबेरॉय के माता पिता प्रेयर मीट का हिस्सा बने। उनके अलावा कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और जायेद खान भी पहुंचे थे।