CID के एसीपी प्रद्युमन हुए रिप्लेस, टीवी के इस हैंडमस हंक ने ली शिवाजी साटम की जगह
CID के एसीपी प्रद्युमन हुए रिप्लेस, टीवी के इस हैंडमस हंक ने ली शिवाजी साटम की जगह
सीआईडी 2 में एसीपी प्रद्युम्न की हत्या के बाद एक नए एसीपी की एंट्री होने वाली है। जी हां, एसीपी प्रद्युम्न का रोल निभाने वाले शिवाजी साटम ने शो को अलविदा कह दिया है। अब टीवी एक्टर पार्थ समथान नए एसीपी बनकर उसकी हत्या की गुत्थी सुलझाएंगे।
Published : Apr 07, 2025 02:52 pm IST, Updated : Apr 07, 2025 02:52 pm IST
1/7Image Source : Instagram
सीआईडी टीवी के सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले शोज में से एक है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरा ये शो करीब 2 दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब शो का दूसरा सीजन दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। शो ने 7 साल बाद दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच वापसी की।
2/7Image Source : Instagram
सीआईडी में अब एसीपी प्रद्युमन के किरदार का सफर खत्म हो गया है। सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन का रोल मशहूर अभिनेता शिवाजी साटम निभा रहे थे। उनके किरदार और डायलॉग्स को दर्शकों से खूब प्यार मिला। मेकर्स ने अब करीब 20 साल बाद उनका किरदार खत्म कर दिया गया है। जिसे लेकर फैंस काफी निराश हैं।
3/7Image Source : Instagram
'कसौटी जिंदगी की 2' में आखिरी बार नजर आए अभिनेता पार्थ समथान सीआईडी 2 के साथ टेलीविजन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता ने लोकप्रिय क्राइम शो में एसीपी आयुष्मान का किरदार निभाएंगे, उन्होंने एसीपी के रूप में शिवाजी साटम की जगह ली है। हाल ही में नेत्रा गैंग लीडर बारबोसा (तिग्मांशु धूलिया) द्वारा इस किरदार को मार दिया गया था।
4/7Image Source : Instagram
पार्थ समथान ने भी सीआईडी में एसीपी के तौर पर काम करने की पुष्टि कर दी है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कुछ टीवी के इस हैंडसम हंक की सीआईडी में एंट्री को लेकर खुश हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो मेकर्स के इस फैसले से नाखुश हैं।
5/7Image Source : Instagram
अब पार्थ समथान ने अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की। सीआईडी और शो को 'प्रतिष्ठित' बताते हुए अभिनेता ने कहा, 'मैंने बचपन से यह शो देखा है। मैंने कई बार इस शो में अभिनय भी किया है। यह एक प्रतिष्ठित शो है जो भारतीय टेलीविजन पर कई सालों से चल रहा है।'
6/7Image Source : Instagram
'कैसी ये यारियां' के अभिनेता ने आगे कहा कि जब उन्होंने अपने परिवार के साथ इस बारे में चर्चा की, तो उन्हें लगा कि वह मजाक कर रहे हैं। पार्थ कहते हैं- 'जब मैंने उन्हें गंभीरता से बताया कि मैं इस रोल को कर रहा हूं, तो उन्हें बहुत गर्व हुआ। मैं उनकी जगह एसीपी आयुष्मान का किरदार निभा रहा हूं। यह एक नया किरदार है, एक नई कहानी है, जिसमें नए रोमांच और रहस्य हैं। हम इस कहानी को आगे ले जाएंगे।'
7/7Image Source : Instagram
शनिवार (5 अप्रैल) के एपिसोड में एसीपी प्रद्युम्न को बारबोसा ने मार डाला था, जिससे सीआईडी 2 के प्रशंसक निराश हो गए थे। एसीपी प्रद्युम्न की दुखद मौत से सीआईडी अधिकारी सदमे में हैं, लेकिन अपराध के खिलाफ लड़ाई जारी रहनी चाहिए।