1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. आकृति अग्रवाल कौन हैं? क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर भी नहीं हैं कम फेमस, साउथ में दिखा चुकीं दमखम

आकृति अग्रवाल कौन हैं? क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर भी नहीं हैं कम फेमस, साउथ में दिखा चुकीं दमखम

पृथ्वी शॉ ने 27 अगस्त, 2025 को गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ तस्वीरें शेयर की थीं, जो इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी की होने वाली पत्नी हैं। आकृति अग्रवाल इंस्टाग्राम पर फेमस हैं, जिनके 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई त्रिमुखा नाम की फिल्म में काम किया है।

Written By: Himanshi Tiwari
Published : Mar 08, 2026 07:39 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 03:47 pm IST
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पृथ्वी को अंगूठी पहनाते हुए तस्वीर शेयर की और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की जानकारी दी है। हाल ही में दोनों अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी एकसाथ दिखाई दिए थे। आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ अब अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं।
1/6 Image Source : Instagram/@akritiagarwal7
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पृथ्वी को अंगूठी पहनाते हुए तस्वीर शेयर की और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की जानकारी दी है। हाल ही में दोनों अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी एकसाथ दिखाई दिए थे। आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ अब अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं।
इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी होने वाली पत्नी आकृति अग्रवाल के साथ तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी शादी की तारीख नहीं बताई है। पृथ्वी शॉ ने 27 अगस्त, 2025 को गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ कुछ प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें में टैग किया था।
2/6 Image Source : Instagram/@akritiagarwal7
इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी होने वाली पत्नी आकृति अग्रवाल के साथ तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी शादी की तारीख नहीं बताई है। पृथ्वी शॉ ने 27 अगस्त, 2025 को गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ कुछ प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उन्हें में टैग किया था।
पृथ्वी शॉ ने 2025 में आकृति अग्रवाल के साथ अपने प्यार का खुलासा किया था और अब अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद से सभी क्रिकेटर पृथ्वी की होने वाली पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं। आकृति अग्रवाल की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई 'त्रिमुखा' नाम की फिल्म में देखा गया था, जिसमें रवि प्रकाश, मोट्टा राजेंद्रन, सनी लियोन, जीवा, सुमन और आदित्य श्रीवास्तव भी थे।
3/6 Image Source : Instagram/@akritiagarwal7
पृथ्वी शॉ ने 2025 में आकृति अग्रवाल के साथ अपने प्यार का खुलासा किया था और अब अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद से सभी क्रिकेटर पृथ्वी की होने वाली पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं। आकृति अग्रवाल की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई 'त्रिमुखा' नाम की फिल्म में देखा गया था, जिसमें रवि प्रकाश, मोट्टा राजेंद्रन, सनी लियोन, जीवा, सुमन और आदित्य श्रीवास्तव भी थे।
आकृति अग्रवाल का जन्म लखनऊ में हुआ था और उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल कॉलेज से पढ़ाई की। एक कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपना करियर शुरू करने के बाद वह अपने स्टाइलिश आउटफिट्स के कारण भी चर्चा में रही हैं, जो उनके यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाएंगे। उनके यूट्यूब चैनल पर 88.8k का जबरदस्त सब्सक्राइबर बेस है।
4/6 Image Source : Instagram/@akritiagarwal7
आकृति अग्रवाल का जन्म लखनऊ में हुआ था और उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल कॉलेज से पढ़ाई की। एक कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपना करियर शुरू करने के बाद वह अपने स्टाइलिश आउटफिट्स के कारण भी चर्चा में रही हैं, जो उनके यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर देखने को मिल जाएंगे। उनके यूट्यूब चैनल पर 88.8k का जबरदस्त सब्सक्राइबर बेस है।
जून में पृथ्वी शॉ को आकृति के साथ देखे जाने की खबरें उड़ रही थीं, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहें सामने आई थी। इसके अलावा, आकृति ने इंस्टाग्राम पर शॉ की हाल की एक फोटो पर 'माई परफेक्ट व्यू' कमेंट भी किया था। इसका जवाब देते हुए, उन्होंने ने लिखा, 'अय्य तुम'। इस इंस्टाग्राम पोस्ट से उनकी डेटिंग अफवाहों को हवा मिली।
5/6 Image Source : Instagram/@akritiagarwal7
जून में पृथ्वी शॉ को आकृति के साथ देखे जाने की खबरें उड़ रही थीं, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहें सामने आई थी। इसके अलावा, आकृति ने इंस्टाग्राम पर शॉ की हाल की एक फोटो पर 'माई परफेक्ट व्यू' कमेंट भी किया था। इसका जवाब देते हुए, उन्होंने ने लिखा, 'अय्य तुम'। इस इंस्टाग्राम पोस्ट से उनकी डेटिंग अफवाहों को हवा मिली।
आकृति अग्रवाल अपनी फैशन, लाइफस्टाइल और डांस रील्स के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान टिकटॉक से नेम-फेम कमाया था और बाद में इंस्टाग्राम पर छा गईं। इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ आकृति एक्ट्रेस भी हैं, जो एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा रही हैं। आकृति ने तेलुगु फिल्म त्रिमुखा से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है।
6/6 Image Source : Instagram/@akritiagarwal7

Advertisement