टीवी की पार्वती को अपने के धोखे ने किया कंगाल, ऐसी हालत में पहुंचीं कि बेटे की फीस भरने के भी नहीं बचे पैसे
टीवी की पार्वती को अपने के धोखे ने किया कंगाल, ऐसी हालत में पहुंचीं कि बेटे की फीस भरने के भी नहीं बचे पैसे
टीवी पर 'माता पार्वती' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं पूजा बनर्जी ने पिछले दिनों ही बताया था कि कैसे उनके एक करीबी के धोखे के चलते उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अब अभिनेत्री ने उस शख्स के नाम पर से भी पर्दा उठा दिया है, जिसने उनके साथ धोखाधड़ी की है।
Published : Jul 19, 2025 07:19 pm IST, Updated : Jul 19, 2025 07:19 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@kunalrverma
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा इन दिनों लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। अभिनेत्री और उनके एक्टर पति कुणाल वर्मा ने कुछ हफ्तों पहले फैंस को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी दी थी। इसके ठीक बाद निर्माता श्याम सुंदर डे ने उन पर किडनैपिंग, चीटिंग और जबरन पैसा वसूलने के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। अब अभिनेत्री ने इन पूरे विवादों पर खुलकर बात की है।
2/7Image Source : Instagram/@kunalrverma
पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने बताया कि कैसे उन पर लगे किडनैपिंग और चीटिंग के आरोपों के चलते उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है और इसके चलते उन्हें काम मिलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत हैं।
3/7Image Source : Instagram/@kunalrverma
पूजा बनर्जी ने टेली मसाला के साथ बातचीत में ये भी खुलासा किया कि उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उन पर किडनैपिंग का आरोप लगाने वाले फिल्म निर्माता श्याम सुंदर डे ही हैं। उन्होंने बताया कि श्याम सुंदर डे उनका पैसा लेकर गायब हो गए थे, जब उन्होंने उनसे अपने पैसे मांगे तो निर्माता ने उल्टा पूजा और उनके पति कुणाल पर ही किडनैपिंग के आरोप लगा दिए।
4/7Image Source : Instagram/@kunalrverma
पूजा ने कहा- 'पुलिस अपना काम कर रही है, हम लोग गलत नहीं हैं तभी तो उन्होंने हमे जाने दिया।' कुणाल वर्मा कहते हैं- 'मुझे पाकिस्तान, लंदन और अफ्रीका के नंबरों से कॉल आ रहे हैं और नफरत मिल रही है। हम लोग मेंटली बहुत कुछ झेल रहे हैं। जब जेब में पैसे होते हैं तो बहुत कुछ झेल जाते हैं, लेकिन आज मैं उस परिस्थिति में पहुंच गया हूं कि मेरा बेटा मुझसे कुछ मांगे तो मैं उसे नहीं दे सकता, क्योंकि मुझे लोन चुकाना है।'
5/7Image Source : instgram/@kunalverma
कुणाल वर्मा आगे कहते हैं- 'मेरे पास अपने बेटे की स्कूल फीस चुकाने तक के पैसे नहीं हैं। सच कहूं तो उसकी स्कूल की फीस उसके मामा ने भरी है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े हैं, हमारा साथ दे रहे हैं। मेरे पास जो गोल्ड की रिंग थी या जो कुछ भी था, वो सब आज बैंक में है, क्योंकि मुझे लोगों को पैसे देने हैं।'
6/7Image Source : Instagram/@kunalrverma
'मेरे जो शूट थे, वो भी नहीं हो रहे। मुझे काम से निकाल दिया गया है। इन सब विवादों का असर मेरे काम पर भी पड़ रहा है।' बता दें, पूजा बनर्जी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के सबसे हिट शोज में से एक 'देवों के देव महादेव' में माता पार्वती का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें खूब पॉपुलैरिटी दिलाई।
7/7Image Source : Instagram/@kunalrverma
बता दें, पिछले दिनों पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर चर्चा में थे। दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों ने बताया कि उनके एक करीबी दोस्त ने उन्हें धोखा दिया, जिसके चलते वह अपनी सारी सेविंग्स गंवा बैठे। उन्होंने इस मुश्किल समय में अपने फैंस से उनका साथ देने की अपील की और अपने साथ हुई पूरी घटना साझा की।