तलाक के दो साल बाद Ex पति संग रोमांटिक हुई एक्ट्रेस, डिनर डेट से लेकर कोजी पोज ने फैंस को किया सरप्राइज
तलाक के दो साल बाद Ex पति संग रोमांटिक हुई एक्ट्रेस, डिनर डेट से लेकर कोजी पोज ने फैंस को किया सरप्राइज
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा, हमेशा ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों के बीच की तकरार, अलगाव और विवादित तलाक किसी से छिपे नहीं हैं। लेकिन अब दोनों एक बार फिर करीब आए हैं और इनकी रोमांटिक कोजी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
Published : Sep 01, 2025 10:13 am IST, Updated : Sep 01, 2025 10:13 am IST
1/7Image Source : @asopacharu/Instagram
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा, हमेशा ही अपने अटपटे रिश्ते को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। साल 2023 में दोनों तलाक के बाद अलग हो गए। दोनों ने एक दूसरे पर किचड़ उछालने का कोई मौका नहीं छोड़ा और इसके बाद ही चारू ने तय किया कि वो अब बीकानेर शिफ्ट हो जाएंगी और वहीं बच्चे की परवरिश करेंगी। उन्होंने ये भी कहा था कि बेटी की परवरिश में राजीव का खास समर्थन नहीं मिल रहा है, ऐसे में वो अपने होमटाउन शिफ्ट हो रही हैं।
2/7Image Source : @asopacharu/Instagram
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस चारू असोपा न सिर्फ बीकानेर शिफ्ट हुईं बल्कि उन्होंने अपना घर भी बनाया और बिजनेस भी शुरू किया। कंटेट क्रिएशन के साथ ही वो अपनी बेटी को भी पाल रही हैं। अब हाल ही में उनके पति राजीव और सास बीकानेर पहुंचे हैं और इसकी कई झलकियां सामने आई हैं। इन्हें देखकर जाहिर हो रहा है कि इनके बीच की तकरार अब खत्म हो गई है और दोनों एक बार फिर करीब आ गए हैं। दोनों रोमांटिक और कोजी तस्वीरें इसी ओर इशारा करती दिख रही हैं।
3/7Image Source : @asopacharu/Instagram
भले ही राजीव सेन और चारु असोपा अब एक-दूसरे के जीवनसाथी नहीं हैं, लेकिन एक बात जो उनके रिश्ते में आज भी बरकरार है, वह है उनकी बेटी जियाना के लिए आपसी समर्पण और सहयोग। अलगाव के बावजूद दोनों इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि जियाना एक प्यार भरे और स्थिर वातावरण में पले-बढ़े। चाहे त्योहार हों, पारिवारिक डिनर या जियाना की छोटी-छोटी उपलब्धियां, राजीव और चारु हर खास पल को मिलकर जीने की कोशिश करते हैं।
4/7Image Source : @asopacharu/Instagram
हाल ही में राजीव सेन को बीकानेर में चारु के परिवार के साथ घुलते-मिलते देखा गया, जो उनके आपसी तालमेल और परिपक्वता का उदाहरण था। चारु की बहन और जीजा पहली बार बीकानेर स्थित उनके पैतृक घर आए, और चारु ने उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया। इस खास मौके पर राजीव भी मौजूद थे, जिन्होंने सभी को अपने पसंदीदा रेस्तरां में शानदार डिनर पर ले जाकर रिश्तों की गर्माहट को और मजबूत किया। यह दृश्य उन लोगों के लिए एक सकारात्मक संदेश था जो मानते हैं कि तलाक के बाद रिश्ते सिर्फ कड़वाहट में बदल जाते हैं।
5/7Image Source : @asopacharu/Instagram
राजीव और चारु का ध्यान सिर्फ अपने रिश्ते पर ही नहीं, बल्कि परिवार के बाकी सदस्यों के साथ संतुलन बनाए रखने पर भी है। इसका सुंदर उदाहरण स्कूल में आयोजित दादा-दादी दिवस था, जिसमें राजीव की मां ने जियाना के साथ भाग लिया। दोनों ने मिलकर एक प्रोजेक्ट तैयार किया और राजीव ने इस मौके की कुछ भावुक झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों ने दर्शाया कि कैसे एक बच्चा माता-पिता और दादा-दादी दोनों की छांव में संतुलित और संस्कारित वातावरण में परवरिश पा सकता है।
6/7Image Source : @asopacharu/Instagram
फैमिली डिनर पर चारु ने एक खूबसूरत काले रंग की ऑर्गेजा साड़ी पहनी, जिसमें फेदर लगे हुए थे। दिलचस्प बात यह रही कि राजीव चारु के इस रूप की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने खुले दिल से चारु की सुंदरता की सराहना की, जिसने न केवल फैंस का दिल जीत लिया। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने कहा कि काश ये दोबारा साथ आ जाए, इसे बच्चे के लिए भी अच्छा होगा।
7/7Image Source : @asopacharu/Instagram
राजीव इन दिनों बीकानेर में अपनी बेटी के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। वे शॉपिंग, टहलने और घर में खेलने जैसे हर छोटे-बड़े पल को पूरी तरह जी रहे हैं। हालिया तस्वीरों में राजीव, चारू के परिवार के साथ भी घुलते-मिलते नजर आए। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर तस्वीरें क्लिक कराई और एक हैप्पी कपल की तरह नजर आए। राजीव की मां के साथ भी चारू का प्यार भरा रवैया लोगों को काफी पसंद आ रहा है।