Published : Feb 07, 2026 12:20 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 12:20 pm IST
1/7Image Source : PTI
बॉलीवुड में, जहां ज्यादातर सितारे जहां स्टारडम के साथ लाइमलाइट में बने रहते हैं, तो इंडस्ट्री में सालों से एक ऐसा कपल भी एक्टिव है जो सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूरी बनाकर रखता है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इनकी शादी को 12 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक इनकी एक भी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के पावर कपल रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की।
2/7Image Source : Instagram/@yrf
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के सबसे प्राइवेट कपल कहे जाते हैं। जिसकी एक वजह ये भी है कि दोनों में से कोई भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है। न तो इनकी शादी की कोई फोटो सोशल मीडिया पर मौजूद है और न ही दोनों कभी पब्लिकली साथ में पोज करते हैं। यहां तक कि कपल ने अब तक अपनी बेटी अदिरा का चेहरा भी दुनिया के सामने रिवील नहीं किया है।
3/7Image Source : Instagram/@viralbhyani
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने 2014 में इटली में शादी की थी। इस समारोह में करीबी परिवार और दोस्तों ने शिरकत की थी। यश राज फिल्म्स ने इस खबर की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया था, जिसमें लिखा था- “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी का विवाह कल रात 21 अप्रैल को इटली में संपन्न हुआ। यह शादी बेहद निजी समारोह था जिसमें केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल थे।”
4/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
हाल ही में, रानी मुखर्जी को सिनेमा जगत में 30 साल पूरे हुए। इसी दौरान अभिनेत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान उनकी इस प्राइवेसी पर भी चर्चा की, जहां फिल्म निर्माता करण जौहर ने उनकी शादी से जुड़ा एक रोचक किस्सा सुनाया।
5/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
करण जौहर ने बताया था कि आदित्य चोपड़ा ने शादी को प्राइवेट रखने के मुद्दे को कितनी गंभीरता से लिया था। उन्होंने बताया कि आदित्य ने उन्हें पर्सनली चेतावनी दी थी कि वे मीडिया में कोई भी जानकारी लीक न होने दें। उन्होंने कहा- “कितने सख्त थे! याद है जब आप दोनों की शादी हो रही थी और मैं शादी में मौजूद था। तब उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर शादी की जानकारी लीक हुई तो सिर्फ तुम्हारी वजह से होगी। क्योंकि बाकी लोग किसी और को नहीं जानते। बाहरी दुनिया से सिर्फ तुम्हारी ही पहुंच है। याद रखना, अगर कोई जानकारी लीक हुई तो यह तुम्हारी गलती होगी।”
6/7Image Source : ANI
रानी मुखर्जी भी अपनी शादी और प्राइवेसी के मुद्दे पर कई बार बात कर चुकी हैं। अभिनेत्री के एएनआई के साथ बातचीत में कहा था- 'मेरे पति बहुत ही निजी स्वभाव के व्यक्ति हैं, और मुझे लगता है कि वे शादी को भी पूरी तरह से निजी रखना चाहते थे। इसलिए जाहिर है कि मुझे नहीं लगता कि वे कभी भी शादी की तस्वीरें सार्वजनिक करना चाहेंगे।'
7/7Image Source : Instagram/@yrf
वर्क फ्रंट पर बात करें तो रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 'बॉर्डर 2' की आंधी में भी डंटी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अब तक 30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी चाइल्ड ट्रैफिकिंग के इर्द-गिर्द घूमती है।