1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. करियर की शुरुआत में धड़ाधड़ मिले रिजेक्शन, फिर आया ऐसा स्टारडम की दूध से किया स्नान

करियर की शुरुआत में धड़ाधड़ मिले रिजेक्शन, फिर आया ऐसा स्टारडम की दूध से किया स्नान

Written By: Shyamoo Pathak
Published : Jan 25, 2026 09:49 pm IST,  Updated : Jan 25, 2026 09:49 pm IST
बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर रवि किशन ने अपने करियर में खूब संघर्ष किया है और फिर जब शोहरत मिली तो फिर दूध से भी स्नान किया। कभी मुंबई की गलियों में स्ट्रगल करके बड़ापाव खाने वाला ये एक्टर आज सिनेमाई दुनिया का सुपरस्टार है और वर्तमान में सांसद भी है। हाल ही में रवि किशन ने अपने स्ट्रगलिंग दिनों पर खुलकर बात की है। साथ ही बताया है कि कैसे वर्षों के संघर्ष, रिजेक्शन और आर्थिक तंगी ने उन्हें स्टारडम मिलने से पहले आकार दिया। मुंबई की सड़कों पर भटकने से लेकर काम के लिए अंतहीन इंतजार तक रवि किशन ने कहा कि उनका सफर कभी आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा और ऐसे भी समय आए जब उनके पास पैसे और काम नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने मुस्कुराते हुए और उम्मीद के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। (Image Source-Instagram@ravikishann)
1/6 Image Source : Instagram@ravikishann

एएनआई से बात करते हुए, अभिनेता ने सबसे पहले इस बारे में बताया कि कैसे छोटी-छोटी चीजें भी उनके लिए खास हुआ करती थीं। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'लेकिन यही तो जीवन की खूबसूरती है। मैंने अनगिनत बार अस्वीकृति का सामना किया है। अगर संघर्ष के बिना कुछ मिल जाए तो क्या बात है। वड़ा पाव भी खाता था तो ऐसा लगता था कि किसी 5-स्टार होटल ताज में खाना खा रहा हूं।' (Image Source-Instagram@ravikishann)
2/6 Image Source : Image Source-Instagram@ravikishann
एएनआई से बात करते हुए, अभिनेता ने सबसे पहले इस बारे में बताया कि कैसे छोटी-छोटी चीजें भी उनके लिए खास हुआ करती थीं। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'लेकिन यही तो जीवन की खूबसूरती है। मैंने अनगिनत बार अस्वीकृति का सामना किया है। अगर संघर्ष के बिना कुछ मिल जाए तो क्या बात है। वड़ा पाव भी खाता था तो ऐसा लगता था कि किसी 5-स्टार होटल ताज में खाना खा रहा हूं।' (Image Source-Instagram@ravikishann)
'लापता लेडीज़' के अभिनेता ने बताया कि कैसे उन्होंने मुंबई में घूमकर संघर्ष का सबसे कठिन पहलू देखा था। उन मुश्किल सालों के दौरान अपनी सोच के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा कि उन्होंने हमेशा सकारात्मक रवैया बनाए रखा। उन्होंने याद किया कि कैसे उस समय तक उनके कई दोस्त सुपरस्टार बन चुके थे, जबकि वे अभी भी काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे और अस्वीकृतियों का सामना कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उन्होंने हर चीज में सकारात्मकता देखने का विकल्प चुना। (Image Source-Instagram@ravikishann)
3/6 Image Source : Instagram@ravikishann

रवि किशन ने बताया कि 'मैंने बॉम्बे को पैदल नापा है। संघर्ष तो घूंघट वाला देखा है, पर हमेशा मुस्कुराते हुए, मुस्कुराते हुए संघर्ष करता रहा क्योंकि मुझे पता था एक दिन मेरा होगा। वो सकारात्मक सोच कि एक दिन ये मेरा होगा। मेरे सारे दोस्त सुपरस्टार बन चुके थे। 90 के दशक के सारे दोस्त आगे बढ़ गए थे। फिल्मों से अस्वीकृति, काम न मिलना, इंतजार और पैसों की कमी से जूझते हुए भी मेरे चेहरे पर हर दिन मुस्कान रहती थी। मेरे पास कोई दुख भरी कहानी नहीं है।' (Image Source-Instagram@ravikishann)
4/6 Image Source : Instagram@ravikishann

फिर एक दौर ऐसा भी आया कि रवि किशन के सिर पर शोहरत का खुमार चढ़ गया और उन्होंने दूध से भी स्नान किया। कुछ समय पहले देश के सबसे पॉपुलर टीवी शो आपकी अदालत में रवि किशन ने खुलासा किया था कि 2012 के आस-पास का समय ऐसा था जब उनके सिर शोहरत का खुमार भी चढ़ गया था। रवि किशन दूध से नहाया करते थे और आलीशान जिंदगी पसंद करते थे। लेकिन बाद में उन्हें अहसास हुआ कि ये सब ठीक नहीं है और फिर से अपनी सतही जिंदगी पर आ गए। (Image Source-Instagram@ravikishann)
5/6 Image Source : Instagram@ravikishann

अब रवि किशन वर्तमान में गोरखपुर संसदीय सीट से सांद हैं और फिल्मी दुनिया में भी अपना जलवा बिखेरते रहते हैं। काम के मोर्चे पर रवि किशन अगली बार लोकप्रिय टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' पर आधारित फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' में नजर आएंगे। आसिफ शेख, रोहितश्व गौर और शुभांगी अत्रे अपनी लोकप्रिय भूमिकाओं में वापसी करेंगे। फिल्म में उनके साथ किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ भी होंगे, जो 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। (Image Source-Instagram@ravikishann)
6/6 Image Source : Instagram@ravikishann

Advertisement