1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. रोहित चंदेल से लेकर पर्ल वी पुरी तक, रेप के आरोप में फंस चुके 5 एक्टर, खूब हुई फजीहत

रोहित चंदेल से लेकर पर्ल वी पुरी तक, रेप के आरोप में फंस चुके 5 एक्टर, खूब हुई फजीहत

Written By: Priya Shukla
Published : Jul 12, 2026 06:10 am IST,  Updated : Jul 12, 2026 06:10 am IST
टीवी एक्टर रोहित चंदेल को 16 साल की लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रोहित चंदेल के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि, रोहित पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं जिन पर ये गंभीर आरोप लगा है, उनसे पहले भी कई एक्टर्स पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लग चुके हैं। आईये जानते उन एक्टर्स के बारे में जो रेप और छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर चुके हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@therohitchandel
टीवी एक्टर रोहित चंदेल को 16 साल की लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रोहित चंदेल के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई है। हालांकि, रोहित पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं जिन पर ये गंभीर आरोप लगा है, उनसे पहले भी कई एक्टर्स पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लग चुके हैं। आईये जानते उन एक्टर्स के बारे में जो रेप और छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर चुके हैं।
रोहित चंदेल- टीवी एक्टर रोहित चंदेल रेप के आरोपों के चलते विवादों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस ने सीरियल 'सैराब' (Sairaab) के इस एक्टर को शहर के पूर्वी उपनगरों में एक 16 साल की लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
2/7 Image Source : Instagram/@therohitchandel
रोहित चंदेल- टीवी एक्टर रोहित चंदेल रेप के आरोपों के चलते विवादों में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस ने सीरियल 'सैराब' (Sairaab) के इस एक्टर को शहर के पूर्वी उपनगरों में एक 16 साल की लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
रोहित चंदेल के खिलाफ 'प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंसेज़' (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता पर एक 16 साल की लड़की ने अलग-अलग नंबर से कई बार कॉल करने और घर तक उसका पीछा करने का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि जब उसने एक्टर को ऐसा करने से रोका तो उसने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस के अनुसार, दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।
3/7 Image Source : Instagram/@therohitchandel
रोहित चंदेल के खिलाफ 'प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंसेज़' (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता पर एक 16 साल की लड़की ने अलग-अलग नंबर से कई बार कॉल करने और घर तक उसका पीछा करने का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि जब उसने एक्टर को ऐसा करने से रोका तो उसने उसके साथ बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस के अनुसार, दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।
आशीष कपूर- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम टीवी एक्टर आशीष कपूर कुछ दिन पहले तब चर्चा में आ गए जब पुलिस ने उन्हें पुणे में गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद अभिनेता का मेडिकल टेस्ट हुआ और इसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
4/7 Image Source : Instagram/@kapooraashish
आशीष कपूर- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम टीवी एक्टर आशीष कपूर कुछ दिन पहले तब चर्चा में आ गए जब पुलिस ने उन्हें पुणे में गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद अभिनेता का मेडिकल टेस्ट हुआ और इसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पर्ल वी पुरी- टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को 4 जून 2021 को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था। उन पर 2019 में पांच साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप लगा था, जिसके बाद उनके खिलाफ IPC की धारा 376AB और POCSO की धाराओं 4, 8, 12, 19 और 21 के तहत शिकायत दर्ज की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, अभिनेता ने इन आरोपों से साफ इनकार किया था।
5/7 Image Source : Instagram/@pearlvpuri
पर्ल वी पुरी- टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को 4 जून 2021 को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था। उन पर 2019 में पांच साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप लगा था, जिसके बाद उनके खिलाफ IPC की धारा 376AB और POCSO की धाराओं 4, 8, 12, 19 और 21 के तहत शिकायत दर्ज की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि, अभिनेता ने इन आरोपों से साफ इनकार किया था।
पार्थ समथान- टीवी एक्टर पार्थ समथान भी छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर चुके हैं। अभिनेता पर 2017 में, 20 साल की एक मॉडल बनने की चाह रखने वाली लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआत में पुलिस ने IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया, लेकिन बाद में POCSO की धारा 8 और 12 भी जोड़ दी गईं, क्योंकि लड़की का कहना था कि जब उसके साथ ये घटना हुई वो 16 साल की थी।
6/7 Image Source : Instagram/@the_parthsamthaan
पार्थ समथान- टीवी एक्टर पार्थ समथान भी छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर चुके हैं। अभिनेता पर 2017 में, 20 साल की एक मॉडल बनने की चाह रखने वाली लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआत में पुलिस ने IPC की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया, लेकिन बाद में POCSO की धारा 8 और 12 भी जोड़ दी गईं, क्योंकि लड़की का कहना था कि जब उसके साथ ये घटना हुई वो 16 साल की थी।
शाइनी आहूजा- बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा पर उनकी नौकरानी ने रेप का आरोप लगाया था। पहले शाइनी ने इन आरोपों को गलत बताया था, लेकिन बाद में उन्होंने सभी आरोप कबूल कर लिए। जिसके बाद उन्हें सलाखों की हवा खानी पड़ी। 2011 में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई, लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गए। इसके बाद से शाइनी लाइमलाइट से पूरी तरह दूरी बना चुके हैं।
7/7 Image Source : Instagram/@viralbhayani

Advertisement