Published : Dec 05, 2025 11:42 am IST, Updated : Dec 05, 2025 01:40 pm IST
1/6Image Source : Image Source-IMDB
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत दौरे पर हैं और आज भारत मंडपम में बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। रूस और भारत का रिश्ता काफी गहरा रहा और लंबे समय से दोनों देशों के बीच व्यापार समेत कई कल्चरल एक्सचेंज भी देखने को मिले हैं। बॉलीवुड भी अपने देश की दोस्ती को निभाने में पीछे नहीं है और यहां दर्जन भर से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर एक फिल्म रूस में शूट हुई और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच गई। इस फिल्म का नाम है 'एक था टाइगर' और इसके कुछ हिस्सों को रूस में शूट किया गया था। (Image Source-IMDB)
2/6Image Source : Image Source-IMDB
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में सलमान खान ने एक जासूस की भूमिका निभाई थी। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा रूस में शूट हुआ था। डायरेक्टर कबीर खान की ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। (Image Source-IMDB)
3/6Image Source : Image Source-IMDB
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की थी। महज 92 करोड़ रुपयों में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और 300 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था और कबीर खान इसके डायरेक्टर रहे थे। (Image Source-IMDB)
4/6Image Source : Image Source-IMDB
यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स के लिए ये फिल्म नींव का काम करने में सफल रही थी। सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में दिग्गज एक्टर गिरीश करनाड भी अहम किरदार में नजर आए थे। इसके साथ ही रणवीर शोरी ने भी एक सपोर्टिंग रोल निभाया था। (Image Source-IMDB)
5/6Image Source : Image Source-IMDB
हालांकि एक था टाइगर पहली फिल्म नहीं है जो रूस में शूट हुई है। इसके अलावा भी कई फिल्में रूस में शूट हुईं और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। राज कपूर स्टारर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' को रूस में आज भी लोग पसंद करते हैं और इसके गाने पर अक्सर ही लोग नाचते नजर आते हैं। (Image Source-IMDB)
6/6Image Source : Image Source-IMDB
इसके साथ ही शाहरुख खान की फिल्म पठान का भी एक बड़ा हिस्सा यहां शूट हुआ था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। एक था टाइगर में कई सीन ऐसे भी हैं जो रूस के एतिहासिक जगहों पर शूट किए गए थे और लोगों ने साफ तौर पर उन्हें पहचान लिया था। (Image Source-IMDB)