1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. जब शूटिंग छोड़ नंगे पैर घर भागी टॉप एक्ट्रेस, 150 लोगों के सामने हुई थी बेइज्जती, बोली- इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थी

जब शूटिंग छोड़ नंगे पैर घर भागी टॉप एक्ट्रेस, 150 लोगों के सामने हुई थी बेइज्जती, बोली- इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थी

Written By: Priya Shukla
Published : Apr 22, 2025 01:12 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 01:12 pm IST
शबाना आजमी ने अपने करियर में 'अवतार', 'हम पांच' से लेकर 'साज' सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। शबाना अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए। शबाना आजमी ने इसी इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में भी बात की।
1/8 Image Source : Instagram

फिल्मफेयर से बात करते हुए उन्होंने बताया कि एक बार वह डांस मास्टर से अपमानित होने के बाद इंडस्ट्री छोड़ने का मने बना चुकी थीं। दिग्गज अभिनेत्री ने 'परवरिश' फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे डांस मास्टर कमल ने उन्हें सेट पर करीब 150 लोगों के सामने फटकार लगा दी थी। जिसके चलते उन्हें इतना बुरा महसूस हुआ कि वह नंगे पैर ही सेट छोड़कर भाग गईं।
2/8 Image Source : Instagram

शबाना आजमी ने इस किस्से को याद करते हुए कहा- 'फिल्म परवरिश के एक सीन में मैंने डांस मास्टर कमल से कहा कि मुझे डांस करना नहीं आता, प्लीज रिहर्सल करा दीजिए। उन्होंने मुझसे कहा- कुछ नहीं करना है, बस ताली बजाना है। मेरे दोनों हाथ में बंदूक थी। इससे पहले कि समझ पाती कि दायां पैर आगे रखना है या बायां, नीतू रिहर्सल कर चुकी थीं।'
3/8 Image Source : Instagram

'मैंने फिर बहुत ही विनम्रता के साथ कमल से कहा- ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है मास्टर जी, क्या आप इसमें चेंज कर सकते हैं? इसके बाद उन्होंने कहा- लाइट्स ऑफ, लाइट्स ऑफ। अब शबाना जी कमल मास्टर को बताएंगी कि स्टेप किस तरह से करना चाहिए।'
4/8 Image Source : Instagram
'मैंने फिर बहुत ही विनम्रता के साथ कमल से कहा- ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है मास्टर जी, क्या आप इसमें चेंज कर सकते हैं? इसके बाद उन्होंने कहा- लाइट्स ऑफ, लाइट्स ऑफ। अब शबाना जी कमल मास्टर को बताएंगी कि स्टेप किस तरह से करना चाहिए।'
शबाना आजमी आगे बताती हैं- 'वहां करीब 150 जूनियर आर्टिस्ट थे। मनमोहन देसाई उस दिन वहां नहीं थे। मैं मास्टर कमल की बात सुनकर वहां से बाहर आ गई और रोने लगी। नीचे गई तो मेरी कार वहां नहीं थी तो मैं सेट से नंगे पैर ही घर चली गई। तब लोग सोच रहे होंगे कि मेरे साथ क्या हुआ है, क्योंकि मैं ड्रेस में थी और रो रही थी।'
5/8 Image Source : Instagram

'मैं घर पहुंची और फिर मेरे मन में बस यही चल रहा था कि अब मुझे इस इंडस्ट्री में काम नहीं करना। मैं इन लोगों के साथ नहीं जुड़ना चाहती। मैं इनके साथ काम नहीं करना चाहती। मैं उस दिन खूब रोई। फिर मनमोहन आए और मुझसे कहा कि ये उनकी गलती थी, जो वो उस दिन वहां नहीं आए थे.'
6/8 Image Source : Instagram
'मैं घर पहुंची और फिर मेरे मन में बस यही चल रहा था कि अब मुझे इस इंडस्ट्री में काम नहीं करना। मैं इन लोगों के साथ नहीं जुड़ना चाहती। मैं इनके साथ काम नहीं करना चाहती। मैं उस दिन खूब रोई। फिर मनमोहन आए और मुझसे कहा कि ये उनकी गलती थी, जो वो उस दिन वहां नहीं आए थे.'
शबाना आजमी बताती हैं कि इसके बाद जब वह सेट पर पहुंचीं तो नीतू कपूर ने उनसे पूछा कि क्या हुआ था और वो गायब क्यों हो गई थीं। इस पर उन्होंने नीतू कपूर से कहा कि वह अब फिल्मों में आगे काम नहीं करेंगी। तब सुलक्षणा पंडित ने कहा- 'वह एक कोरियोग्राफर हैं और उनकी हिम्मत कैसे हुई कि वह आपसे इस तरह बात करें और आपने इसे स्वीकार करने की हिम्मत कैसे की। आपको इसके चलते फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की जरूरत नहीं है।' उनकी बात सुनने के बाद मैंने शूटिंग शुरू की। वहीं कमल मास्टर इस बात को लेकर हमेशा मुझसे नाराज रहे।
7/8 Image Source : Instagram

'मैंने मनमोहन से कहा कि मैं कल नहीं आऊंगी। यहां तक कि हबीब नाडियाडवाला भी मुझे मनाने आए। उन्होंने मुझे उस बात को वहीं छोड़ देने को कहा, लेकिन मैं मन बना चुकी थी कि मैं अब इस इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी। इसके बाद मुझे सुलक्षणा पंडित ने समझाया कि मैं उस फिल्म में लीड एक्ट्रेस हूं और एक डांस कोरियोग्राफर के चलते मुझे अपना काम नहीं छोड़ना चाहिए।'
8/8 Image Source : Instagram

Advertisement