डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' बीते 13 फरवरी से सिनेमाघरों में चल रही है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म का कोई खास बज देखने को नहीं मिला है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अब तक कमजोर प्रदर्शन किया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 80 करोड़ पहुंच गया है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 9 दिनों में 80 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है जिसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन 62 करोड़ रुपयों का रहा है। साथ ही इन आंकड़ों में 18 करोड़ रुपयों का योगदान ओवरसीज यानी विदेशों में बिकी टिकटों से हुई है। (Image Source-Instagram@shahidkapoor)
विशाल भारद्वाज ऐसे डायरेटर हैं जिन्होंने पहले मकबूल, हैदर और ओमकारा जैसी शानदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों के कारण ही उनकी अगली फिल्म से उम्मीदें रहती हैं और इस बार आई ओ रोमियो लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। (Image Source-Instagram@shahidkapoor)
फिल्म को 5 से 2.5 की रेटिंग इंडिया टीवी की तरफ से भी दी गई थी। हालांकि शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग ने काफी तारीफें बटोरी थी। गानों को भी लोगों ने काफी हद तक पसंद किया था। हालांकि हैदर की तरह कोई गाना खास नहीं चला है। (Image Source-Instagram@shahidkapoor)
फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' के एक चैप्टर से प्रेरित है। फिल्म में शाहिद और तृप्ति के साथ अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, अरुणा इरानी और रोशनी वालिया भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। अब सिनेमाघरों के बाद फिल्म का ओटीटी पर रिलीज का इंतजार शुरू हो गया है। (Image Source-Instagram@shahidkapoor)
फिल्म का ओटीटी पार्टनर प्राइम वीडियो को बताया जा रहा है और उम्मीद है कि ये फिल्म प्राइम पर ही रिलीज होगी। हालांकि अभी तक ओ रोमियो की ओटीटी रिलीज की तारीफ का ऐलान नहीं किया गया है और इसके लिए अभी तक इंतजार करना होगा। (Image Source-Instagram@shahidkapoor)
अभी फिल्म कुछ दिनों और सिनेमाघरों में चलेगी और उम्मीद है कि जल्द ही 100 करोड़ रुपयों का आंकड़ा भी छू लेगी। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की ये फिल्म कुछ लोगों को काफी पसंद भी आई थी और खूब तारीफ की थी। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन अगर आप शाहिद कपूर के फैन हैं और विशाल भारद्वाज के सिनेमा से प्यार करते हैं तो फिल्म जरूर देखनी चाहिए। (Image Source-Instagram@shahidkapoor)