शिल्पा शेट्टी के घर नहीं होगा 2025 का गणपति सेलिब्रेशन, इस वजह से एक्ट्रेस को तोड़नी पड़ी 22 साल पुरानी परंपरा
शिल्पा शेट्टी के घर नहीं होगा 2025 का गणपति सेलिब्रेशन, इस वजह से एक्ट्रेस को तोड़नी पड़ी 22 साल पुरानी परंपरा
गणपति उत्सव के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी इस साल ये जश्न नहीं मनाएगी। साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई है और बताया कि परिवार 13 दिनों का शोक मनाएगा और धार्मिक गतिविधियों से दूर रहेगा।
Published : Aug 25, 2025 09:56 pm IST, Updated : Aug 25, 2025 09:56 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@theshilpashetty
गणपति उत्सव के लिए मशहूर शिल्पा शेट्टी इस साल ये जश्न नहीं मनाएगी। साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई है और खुलासा किया कि परिवार 13 दिनों का शोक मनाएगा और धार्मिक गतिविधियों से दूर रहेगा। उन्होंने इमोशनल नोट भी शेयर किया।
2/7Image Source : Instagram/@theshilpashetty
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जो अपने भव्य और शानदार गणपति उत्सव के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह इस बार गणेशन उत्सव का आयोजन नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने यह फैसला परिवार में हुए एक निधन के कारण लिया है।
3/7Image Source : Instagram/@theshilpashetty
शिल्पा जो हर साल श्रद्धा और उल्लास के साथ अपने घर में गणपति का स्वागत करती हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए एक इमोशनल नोट के साथ यह घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'प्रिय मित्रों, अत्यंत दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है कि परिवार में हुए एक निधन के कारण इस साल 2025 को हम गणपति उत्सव का आयोजन नहीं कर पाएंगे।'
4/7Image Source : Instagram/@theshilpashetty
उन्होंने आगे कहा कि परंपरा के अनुसार, परिवार 13 दिनों का शोक मनाएगा और इसलिए किसी भी धार्मिक उत्सव से दूर रहेगा। बयान के अंत में लिखा गया, 'हम आपकी संवेदना और प्रार्थनाओं की अपेक्षा करते हैं। आभार सहित- कुंद्रा परिवार।'
5/7Image Source : Instagram/@theshilpashetty
अंत में भक्ति भाव से ओतप्रोत एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया, पुड्च्यवर्षि लव कर या' इसका अर्थ है 'हे गणपति बप्पा, अगले वर्ष जल्दी आना' या 'हे मंगलकारी पिता, अगली बार जल्दी आना।' यह वाक्यांश पारंपरिक रूप से भगवान गणेश को विदाई देने और उन्हें अगले साल जल्दी आने का निमंत्रण देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
6/7Image Source : Instagram/@theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी 22 साल से वर्षों गणपति उत्सव का आयोजन कर रही है। एक्ट्रेस और उनका परिवार हर साल यह जश्न धूमधाम से मनाता आया है। अब उनकी यह सालों पुरानी परंपरा टूट गई।
7/7Image Source : Instagram/@theshilpashetty
काम की बात करें तो शिल्पा हाल ही में सोनल जोशी द्वारा निर्देशित 'सुखी' में नजर आईं। इसके बाद वह निर्देशक प्रेम की कन्नड़ एक्शन ड्रामा 'केडी: द डेविल' में नजर आएंगी, जिसमें ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं। शिल्पा शेट्टी के साथ इसमें संजय दत्त, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाय्या और नोरा फतेही भी हैं।