1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 60 साल तक कुंवारी रहीं सुहासिनी मुले, फिर फेसबुक पर साइंटिस्ट से हुआ प्यार, 75 दिनों की डेटिंग के बाद कर ली शादी

60 साल तक कुंवारी रहीं सुहासिनी मुले, फिर फेसबुक पर साइंटिस्ट से हुआ प्यार, 75 दिनों की डेटिंग के बाद कर ली शादी

Written By: Priya Shukla
Published : Jun 18, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 12:30 pm IST
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो 40-50 की उम्र के बाद भी सिंगल हैं और अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जी रही हैं। फिर चाहे वो तब्बू हों, सुष्मिता सेन या फिर अमीषा पटेल। सुहासिनी मुले भी बॉलीवुड की सिंगल लेडीज की लिस्ट में लंबे समय तक अपनी जगह बनाए हुए थीं। 60 की उम्र तक उन्हें जीवनसाथी नहीं मिला, लेकिन फिर अचानक उनकी शादी की खबर आई, जिसने सबको चौंका दिया।
1/8 Image Source : Instagram/@mulay.14
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो 40-50 की उम्र के बाद भी सिंगल हैं और अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जी रही हैं। फिर चाहे वो तब्बू हों, सुष्मिता सेन या फिर अमीषा पटेल। सुहासिनी मुले भी बॉलीवुड की सिंगल लेडीज की लिस्ट में लंबे समय तक अपनी जगह बनाए हुए थीं। 60 की उम्र तक उन्हें जीवनसाथी नहीं मिला, लेकिन फिर अचानक उनकी शादी की खबर आई, जिसने सबको चौंका दिया।
सुहासिनी मुले ने 'सुहाना सफर' के साथ बातचीत में अपनी मैरिड लाइफ लेकर बात की। उन्होंने कहा- 'मैंने 60 साल की उम्र में आकर शादी की, क्योंकि इससे पहले मुझे ऐसा कोई शख्स नहीं मिला, जिसे मैं अपना जीवनसाथी बना सकूं।'
2/8 Image Source : Instagram/@mulay.14
सुहासिनी मुले ने 'सुहाना सफर' के साथ बातचीत में अपनी मैरिड लाइफ लेकर बात की। उन्होंने कहा- 'मैंने 60 साल की उम्र में आकर शादी की, क्योंकि इससे पहले मुझे ऐसा कोई शख्स नहीं मिला, जिसे मैं अपना जीवनसाथी बना सकूं।'
सुहासिनी आगे कहती हैं- 'मेरे पति एक बहुत बड़े साइंटिस्ट हैं। हमारी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। वह अक्सर मुझे कुछ साइंस की बातें समझाते रहते हैं, लेकिन मुझे साइंस समझ नहीं आती। लेकिन, वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। यही वह थी कि उन्होंने भी कभी समझौता नहीं किया, सही साथी मिलने का इंतजार किया।'
3/8 Image Source : Instagram/@mulay.14
सुहासिनी आगे कहती हैं- 'मेरे पति एक बहुत बड़े साइंटिस्ट हैं। हमारी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। वह अक्सर मुझे कुछ साइंस की बातें समझाते रहते हैं, लेकिन मुझे साइंस समझ नहीं आती। लेकिन, वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। यही वह थी कि उन्होंने भी कभी समझौता नहीं किया, सही साथी मिलने का इंतजार किया।'
सुहासिनी मुले ने बताया कि फेसबुक के जरिए ही उनकी मुलाकात हुई थी। दिग्गज अभिनेत्री के अनुसार, उन्होंने फेसबुक सिर्फ इसलिए जॉइन किया था, क्योंकि उनके एक को-स्टार ने उनसे कहा था कि इससे काम के मौके मिलने के चांस बढ़ जाते हैं।
4/8 Image Source : Instagram/@mulay.14
सुहासिनी मुले ने बताया कि फेसबुक के जरिए ही उनकी मुलाकात हुई थी। दिग्गज अभिनेत्री के अनुसार, उन्होंने फेसबुक सिर्फ इसलिए जॉइन किया था, क्योंकि उनके एक को-स्टार ने उनसे कहा था कि इससे काम के मौके मिलने के चांस बढ़ जाते हैं।
सुहासिनी के अनुसार, इसी दौरान एक दिन उन्हें अतुल गुर्तु की प्रोफाइल दिखी। अतुल गुर्तु की प्रोफाइल देखकर सुहासिनी ने सोचा- 'अरे, फिजिसिस्ट भी फेसबुक पर होते हैं?' उस दौरान अतुल लॉर्ज हैड्रॉन कोलाइडर प्रोजेक्ट से जुड़े थे।
5/8 Image Source : Instagram/@mulay.14
सुहासिनी के अनुसार, इसी दौरान एक दिन उन्हें अतुल गुर्तु की प्रोफाइल दिखी। अतुल गुर्तु की प्रोफाइल देखकर सुहासिनी ने सोचा- 'अरे, फिजिसिस्ट भी फेसबुक पर होते हैं?' उस दौरान अतुल लॉर्ज हैड्रॉन कोलाइडर प्रोजेक्ट से जुड़े थे।
सुहासिनी को भी साइंस में दिलचस्पी थी, जिसके चलते उन्होंने अतुल को मैसेज कर दिया और पूछा- 'एलएचसी क्या है?' यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई और दोनों की दोस्ती हो गई। बातचीत के दौरान सुहासिनी को पता चला कि अतुल को जीवनसाथी की तलाश है।
6/8 Image Source : Instagram/@mulay.14
सुहासिनी को भी साइंस में दिलचस्पी थी, जिसके चलते उन्होंने अतुल को मैसेज कर दिया और पूछा- 'एलएचसी क्या है?' यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई और दोनों की दोस्ती हो गई। बातचीत के दौरान सुहासिनी को पता चला कि अतुल को जीवनसाथी की तलाश है।
सुहासिनी कहती हैं - 'उन्होंने कभी भी सीधे-सीधे प्रपोज नहीं किया, लेकिन इस तरफ इशारा जरूर कर दिया। उस दौरान मैं हंस पड़ी, लेकिन मेरे दिमाग में ये बात बैठ गई थी। मगर एक सवाल दिमाग में ये भी था कि जब 60 साल तक कोई सही शख्स नहीं मिला तो अब कहां से मिल जाएगा?'
7/8 Image Source : Instagram/@mulay.14
सुहासिनी कहती हैं - 'उन्होंने कभी भी सीधे-सीधे प्रपोज नहीं किया, लेकिन इस तरफ इशारा जरूर कर दिया। उस दौरान मैं हंस पड़ी, लेकिन मेरे दिमाग में ये बात बैठ गई थी। मगर एक सवाल दिमाग में ये भी था कि जब 60 साल तक कोई सही शख्स नहीं मिला तो अब कहां से मिल जाएगा?'
शुरुआत में सुहासिनी असमंजस में थीं, ऐसे में उन्होंने एक दोस्त से सलाह ली। दोस्त ने कहा- 'इस उम्र में ऑप्शन कम हो जाते हैं, इसलिए दरवाजा खोलने से पहले ही बंद मत करो। पसंद आए तो ठीक, नहीं तो जानने में क्या नुकसान है? फिर सुहासिनी ने अतुल की जांच की, उनके संस्थान की जानकारी से उनकी फोटो मिलाई और जब सब कुछ सही निकला तो बात की। इसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को मौका देने का फैसला किया।
8/8 Image Source : Instagram/@mulay.14

Advertisement