कभी पॉकेट मनी से सलमान खान के पोस्टर खरीदती थी हीरोइन, बाद में जीता मिस वर्ल्ड और दी सुपरहिट फिल्में
कभी पॉकेट मनी से सलमान खान के पोस्टर खरीदती थी हीरोइन, बाद में जीता मिस वर्ल्ड और दी सुपरहिट फिल्में
बॉलीवुड हीरोइन सुष्मिता सेन कभी सलमान खान के पोस्टर्स खरीदा करती थीं। बाद में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर हीरोइन बनीं और उन्ही के साथ हिट फिल्में भी दीं।
Published : Jul 09, 2025 08:04 pm IST, Updated : Jul 09, 2025 08:04 pm IST
1/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड में एक्टर्स को बुलंदियों पर पहुंचने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। तब कहीं जाकर ग्लैमर की इस दुनिया में अपना मुकाम हासिल कर पाते हैं। लेकिन शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने से पहले दिल में जुनून और जज्बे की जरूरत होती है। एक ऐसी ही हीरोइन हैं जिन्होंने बचपन से ही फिल्मी दुनिया में अपने लिए जगह बनाने की कोशिश की। इतना ही नहीं छोटी उम्र में ही जब एक्ट्रेस को पॉकेट मनी मिलती थी तो वो सारा पैसा सलमान खान के पोस्टर्स खरीदने में उड़ा दिया करती थीं। लेकिन बड़े होकर यही एक्ट्रेस न केवल मिस वर्ल्ड बनीं बल्कि अपने चहेते स्टार के साथ सुपरहिट फिल्म भी दे डाली। ये हीरोइन कोई और नहीं बल्कि सुष्मिता सेन हैं।
2/6Image Source : Instagram
सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और दुनियाभर में अपना नाम कमाया। ये खिताब जीतने के बाद सुष्मिता ने फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाशी और साल 1996 में आई फिल्म 'दस्तक' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद सुष्मिता ने रतचकन, जोर, बीवी नंबर-1, ऑनली यू, हिंदुस्तान की कसम, मुधालवन और आगाज जैसी फिल्मों में काम किया। सुष्मिता सेन ने अपने करियर में अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के साथ अब सुष्मिता सेन ओटीटी सीरीज पर भी अपना जलवा दिखाती हैं।
3/6Image Source : Instagram
बता दें कि सुष्मिता सेन भी सलमान खान की फैन रही हैं। सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के पोस्टर्स भी सुष्मिता के कमरे में पाए जाते थे। इतना ही नहीं एक फिल्म ईवेंट के दौरान सुष्मिता ने खुलासा किया था कि वे बचपन में अपनी सारी पॉकेटमनी को सलमान खान के पोस्टर्स पर उड़ा दिया करती थीं।
4/6Image Source : Instagram
बाद में सुष्मिता सेन ने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म बीवी नंबर-1 में सलमान खान के साथ काम किया। इतना ही नहीं साल 2005 में आई फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया में भी सुष्मिता संग सलमान खान की जोड़ी जमी थी। इसके साथ ही तुमको न भूल पाएंगे फिल्म में भी दोनों ने साथ काम किया था।
5/6Image Source : Instagram
बाद में सुष्मिता सेन और सलमान खान अच्छे दोस्त भी बन गए। सुष्मिता सेन बीते साल अपनी सुपरहिट सीरीज आर्या में नजर आई थीं। 2020 में रिलीज हुआ इस सीरीज का पहला सीजन सुपरहिट रहा था। इसके बाद इस सीरीज की खूब डिमांड हुई और दूसरे सीजन में भी कमाल किया था।
6/6Image Source : Instagram
सुष्मिता सेन को एक और सीरीज 'ताली' को लेकर भी खूब पॉपुलरिटी मिली थी। 2023 में आई ये सीरीज ट्रांसजेंडर किरदार पर बनी थी। जिसमें सुष्मिता ने कमाल की एक्टिंग की थी और खूब तारीफें बटोरी थीं।