Published : Dec 29, 2024 09:30 pm IST, Updated : Dec 29, 2024 09:30 pm IST
1/6Image Source : Instagram
टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का हाथ जल गया है। 'बिग बॉस-15' विनर एक्ट्रेस तेजस्वी हाल ही में एक कुकिंग शो में हिस्सा लेने पहुंची थीं। यहां शूटिंग के दौरान हाथ जल गया। तेजस्वी ने खुद फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। तेजस्वी ने इस फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'शो चलते रहना चाहिए।' तेजस्वी जल्द ही अब सोनी टीवी के कुकिंग रियालिटी शो 'सेलिब्रिटि मास्टरशेफ' में नजर आने वाली हैं। इस शो में रणबीर बरार, फराह खान और विकास खन्ना नजर आने वाले हैं। फराह खान शो को होस्ट करेंगी। वहीं रणबीर बरार और विकास खन्ना शो के जज होंगे।
2/6Image Source : Instagram
कौन हैं तेजस्वी प्रकाश: तेजस्वी प्रकाश ने साल 2012 में एक टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 10 जून 1993 को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में जन्मी तेजस्वी अब तक 20 से ज्यादा सीरियल्स और रियालिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। तेजस्वी का पूरा नाम तेजस्वी प्रकाश वायंगंकर है।
3/6Image Source : Instagram
2013 से लेकर 2014 तक प्रसारित सीरियल 'स्वरागिनी: जोड़े रिश्तों के सुर' से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद कई सुपरहिट सीरियल्स में लीड किरदार निभाती रहीं। तेजस्वी प्रकाश को 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' (2017) और 'नागिन 6' (2022) के साथ कई रियालिटी शोज के लिए भी जाना जाता है। तेजस्वी ने खतरों के खिलाड़ी 10 और बिग बॉस 15 जैसे रियलिटी शो में अपनी दमदार पर्सनालिटी दिखाई और जीत दर्ज की।
4/6Image Source : Instagram
तेजस्वी अब 'सेलिब्रिटि मास्टरशेफ' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। यहां तेजस्वी अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाती नजर आने वाली हैं। शो का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस शो में तेजस्वी भी दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ एप्रों पहने कतार में आगे खड़ी नजर आ रही हैं।
5/6Image Source : Instagram
शो में फराह खान भी होस्ट के तौर पर दिखेंगी और जमकर धमाल होने वाला है। इस शो में तेजस्वी के साथ गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, राजीव अदातिया, निक्की तम्बोली, फैसल मलिक, दीपिका कक्कड़, उषा नाडकर्णी और कबिता सिंह बतौर कंटेस्टेंट्स दिखाई देने वाले हैं।
6/6Image Source : Instagram
तेजस्वी प्रकाश इससे पहले नागिन सीरियल में अपने किरदार को लेकर फैन्स का प्यार बटोर चुकी हैं। तेजस्वी बिग बॉस-15 की विनर हैं और दूसरे रियालिटी शो में दमदार हिस्सेदार बन गई हैं। तेजस्वी की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। तेजस्वी को इंस्टाग्राम पर 7.6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।