कहां गायब है टीवी की आईएएस ऑफिसर? GHKKPM से बनाई थीं पहचान
कहां गायब है टीवी की आईएएस ऑफिसर? GHKKPM से बनाई थीं पहचान
टीवी की दुनिया के कुछ ऐसे सितारे जिन्हें उनके एक ही धारावाहिक से खूब शोहरत मिली और वो बड़े सितारे बन गए। लेकिन, उसके बाद वो गुमनामी के अंधेरों में खो गए। उन्हीं में से एक आईएएस ऑफिसर सवी हैं।
Published : Apr 08, 2025 07:12 pm IST, Updated : Apr 08, 2025 07:12 pm IST
1/8Image Source : Instagram
टीवी की दुनिया के कुछ ऐसे सितारे जिन्हें उनके एक ही धारावाहिक से खूब शोहरत मिली और वो बड़े सितारे बन गए। लेकिन, उसके बाद वो गुमनामी के अंधेरों में खो गए। उन्हीं में से एक आईएएस ऑफिसर सवी हैं। इस टीवी सीरियल ने उन्हें टीवी की संस्कारी बहू के रूप में भी खूब पॉपुलैरिटी दिलाई।
2/8Image Source : Instagram
टीवी जगत का आपको कोई-न-कोई ऐसा कलाकार जरूर याद होगा जो कई शोज में नजर आ चुका होगा, लेकिन उसे एक ही सीरियल ने रातों-रात स्टार बन दिया। छोटे पर्दे पर धूम मचा चुकी ये एक्ट्रेस 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहने के बाद से गुमनामी के गलियारे में खो सी गई हैं।
3/8Image Source : Instagram
आज हम आपको ऐसे ही एक टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी बेताब लग रहे हैं। वो कोई और नहीं बल्कि भाविका शर्मा हैं। चलिए बताते हैं कि इन्होंने किस शोज से स्टारडम हासिल किया और कैसे और क्यों पर्दे से गायब हो गईं।
4/8Image Source : Instagram
'गुम है किसी के प्यार में' हमेशा अपनी दमदार और बेहतरीन कास्टिंग को लेकर चर्चा में रहता है। इस शो से कई हैंडसम हंक और हसीनाओं को पहचान मिली है। वहीं इस लिस्ट में भाविका शर्मा का नाम भी शामिल है। 25 जनवरी, 2025 को इस सीरियल को अलविदा कहने के बाद वह 2 महीने से छोटे पर्दे से दूर हैं।
5/8Image Source : Instagram
'गुम है किसी के प्यार में' सवी का किरदार निभाने वाली भाविका शर्मा इन दिनों टीवी जगत से दूरी बनाए हुए हैं। वह शो को अलविदा कहने के बाद से सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने किसी भी नए प्रोजेक्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है। हाल ही में इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वह कुछ समय के लिए ब्रेक पर हैं।
6/8Image Source : Instagram
भाविका शर्मा ने आगे कहा कि वह जल्द ही स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। वहीं कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ नजर आईं। 'गुम है किसी के प्यार में' को अलविदा कहने के बाद भाविका शर्मा इन दिनों खुद को और भी बेहतर बनाने में लगी हुआ है।
7/8Image Source : Instagram
भाविका शर्मा जल्द ही टीवी की दुनिया में फिर से वापसी कर सकती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस किसी डेली सोप के साथ नहीं बल्कि रियलिटी शो के साथ टीवी की दुनिया में वापसी करेंगी। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वह किसी रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं।
8/8Image Source : Instagram
भाविका शर्मा ने 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। 2015 में, उन्होंने टीवी शो 'परवरिश सीजन 2' में रिया गुप्ता का रोल किया था। एक्टिंग से पहले भाविका शर्मा फैशन टीवी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर चुकी हैं।